Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Hundreds of employees from Himachal to participate in nationwide protest rally

Rampur Bushahar News: निजीकरण के विरोध में 18 नवंबर को दिल्ली में गरजेंगे परिवहन कर्मचारी

Mon, 16 Nov 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
. राष्ट्रव्यापी आक्रोश रैली में हिमाचल से सैकड़ों कर्मचारी लेंगे हिस्सा
विज्ञापन

. सरकारी परिवहन निगमों को मजबूत करने की उठेगी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को निजीकरण से बचाने और सरकारी परिवहन निगमों को मजबूत करने की मांग को लेकर 18 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रव्यापी आक्रोश रैली निकाली जाएगी। भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के आह्वान पर होने वाली इस रैली में हिमाचल प्रदेश से भी सैकड़ों परिवहन कर्मचारी शामिल होंगे। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ ने प्रदेशभर के कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हरीश कुमार पराशर ने बताया कि देश के सरकारी परिवहन निगम आज गंभीर आर्थिक और प्रशासनिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। बसों की लगातार घटती संख्या, निजी कंपनियों की बढ़ती भागीदारी और ठेका प्रथा के विस्तार से सरकारी परिवहन व्यवस्था कमजोर हो रही है। इसका सीधा असर परिवहन कर्मचारियों के रोजगार, सेवा शर्तों और भविष्य पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले समय में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और कर्मचारियों के हितों को गंभीर नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में होने वाली रैली के माध्यम से केंद्र सरकार के समक्ष सरकारी परिवहन निगमों के लिए स्थायी बजट का प्रावधान करने, इलेक्ट्रिक बसों का संचालन सरकारी परिवहन निगमों के माध्यम से करवाने और परिवहन क्षेत्र में निजीकरण पर रोक लगाने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी। इसके अलावा परिवहन कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, ठेका प्रथा समाप्त कर नियमित भर्ती शुरू करने तथा कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग भी रखी जाएगी। पराशर ने कहा कि कर्मचारियों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना और उनकी सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना भी आंदोलन के प्रमुख मुद्दों में शामिल है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी एक संगठन या प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और लाखों कर्मचारियों के भविष्य से जुड़ा हुआ है। उन्होंने परिवहन कर्मचारियों से संगठनात्मक मतभेदों को भुलाकर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बचाने और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक आवाज उठाना समय की जरूरत है। रैली में भाग लेने का आह्वान भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष वर्मा, हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष राजन वर्मा, मेहर चंद कश्यप, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, रविंद्र सिंह, रीना कुमारी, मनोज शर्मा, मनुज ठाकुर, कोषाध्यक्ष कपिल शर्मा, सह कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, अतिरिक्त महामंत्री चमन वर्मा, संगठन मंत्री महेंद्र कुमार, ललित कुमार और मनजीत वनियाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article