फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   HRTC

बस में सफर के लिए करवानी होगी ऑनलाइन बुकिंग

Fri, 27 Nov 2020 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। प्रदेश के शिमला, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिले में पथ परिवहन निगम के चालक स्टेशनों पर रुक कर सवारियां नहीं बैठाएंगे। कोविड-19 के संकटकाल के दौरान सरकार ने यह अहम फैसला लिया है। पथ परिवहन निगम की बसों में उन्हीं सवारियों को बैठाया जाएगा, जो ऑनलाइन बुकिंग कर अपनी पूरी नैतिक जिम्मेदारियों को ध्यान में रखकर सफर करेगा।
विज्ञापन

वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी समय-समय पर ऑनलाइन बैठकें कर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रीय प्रबंधकों से सीधी बात कर कह रहे हैं कि कोरोना संकट के दौरान हम सब को एक साथ मिलकर जंग जीतनी होगी। सभी जिलों के पथ परिवहन के क्षेत्रीय प्रबंधकों को सख्त दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं कि चालक और परिचालक सहित यात्रियों को मुंह पर मास्क लगाकर सफर करना अति अनिवार्य होगा। वहीं, बस में भी सैनिटाइजेशन का पूरा खयाल रखना होगा। उधर, पथ परिवहन निगम के कार्यवाहक क्षेत्रीय प्रबंधक अजेंद्र चौधरी ने कहा कि चारों जिलों में हर स्टेशन से यात्रियों को बस में नहीं बैठाया जाएगा। बस में वही यात्री सफर कर पाएंगे, जिनकी ऑनलाइन बुकिंग होगी अन्यथा हिमाचल के इन चार जिलों से सवारियों को बस में नहीं बैठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed