फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   hrtc piece meal worker strike countinue in 6th days

एचआरटीसी पीसमील कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी

Sat, 04 Dec 2021 07:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
hrtc piece meal worker strike countinue in 6th days
रिकांगपिओ में मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते पीसमील कर्मचारी। - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर मुख्यालय रिकांगपिओ में हिमाचल पथ परिवहन निगम की वर्कशॉप में तैनात 33 पीसमील कर्मचारियों की टूल डाउन हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। मुख्य सलाहकार रणजीत नेगी, प्रधान करतार सिंह और उपप्रधान कुलदीप ने बताया कि जब तक हिमाचल सरकार पीसमील कर्मचारियों को अनुबंध आधार और पुरानी पॉलिसी को बहाल नहीं करेगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुबंध और नीति बनाने को लेकर सरकार ने कई बार आश्वासन दिया है। परिवहन मंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन और निगम प्रबंधक के साथ इस बारे में कई बार बैठकें हो चुकी हैं लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के 28 डिपुओं में हड़ताल चल रही है। इससे पहले सरकार ने 410 पीसमील कर्मचारियों को अनुबंध आधार पर रखा है। मगर सरकार ने वर्ष 2017 के बाद किसी भी पीसमील कर्मी को अनुबंध पर नहीं रखा गया है। सरकारी पॉलिसी के मुताबिक जिन कर्मचारियों ने आईटीआई में डिप्लोमा किया है, उसे 5 साल और नॉन आईटीआई के कर्मचारियों को छह साल में अनुबंध पर लेना होता था।
विज्ञापन

रिकांगपिओ वर्कशॉप में 10, 7, और 6 सालों से पीसमील कर्मचारी काम कर रहे हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के क्षेत्रीय प्रबंधक अजेंद्र चौधरी ने 33 पीसमील कर्मचारियों ने टूल डाउन हड़ताल पर रहने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की टूल डाउन हड़ताल पर चले जाने से वर्कशॉप पर विपरीत असर पड़ रहा है। इस कारण बसों की आवाजाही ठीक समय पर नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में दैनिक बसों की यांत्रिक जांच-पड़ताल और मरम्मत कार्य सुचारू व्यवस्था करने में अत्यधिक दिक्कतें पेश आ रही हैं। निकट भविष्य में भी बसों से संबंधित कुछ छोटे-बड़े कार्य के लिए निजी कार्यशाला पर आश्रित रहने को मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस वर्कशॉप में 55 विभिन्न कर्मचारी और एक अनुबंध पर कार्य करते थे। मगर अभी 33 पीसमील कर्मचारियों के टूल डाउन हड़ताल पर जाने से कार्यों में समस्या पेश आ रही है। इसकी सूचना एमडी हिमाचल प्रदेश पथ निगम शिमला को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed