{"_id":"612bba2d8ebc3e7a0d5b7a73","slug":"hpu-team-inpected-reckanpeo-college-rampur-hp-news-sml382046850","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय शिमला की टीम ने रिकांगपिओ कॉलेज का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय शिमला की टीम ने रिकांगपिओ कॉलेज का किया निरीक्षण
विज्ञापन
प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से आई निरीक्षण टीम के साथ महाविद्यालय रिकांगपिओ का स्टाफ सामूहिक च?
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की टीम ने महाविद्यालय रिकांगपिओ का निरीक्षण किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विद्या बंधु नेगी के नेतृत्व में महाविद्यालय के प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने टीम का स्वागत किया। मीडिया प्रभारी प्रो. शांता कुमार नेगी ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों की संबद्धता के नवीनीकरण के लिए प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने विशेष टीमों का गठन किया है।
इसी सिलसिले में विशेष दल रिकांगपिओ महाविद्यालय में भी पहुंचा है। उन्होंने बताया कि टीम ने महाविद्यालय के मूलभूत ढांचे, पुस्तकालय, विज्ञान संकाय की प्रयोगशालाओं, भूगोल, संगीत, कंप्यूटर साइंस की लैबों, छात्रावास कन्या गर्ल्स कॉमन रूम, शौचालय, स्टाफ रूम, कैंटीन, नवनिर्मित भवन की प्रगति खेल मैदान, सीएससीए कक्ष, एनएसएस, रोवर्स एंड रेंजर्स कक्ष, एमए इतिहास, राजनीति शास्त्र विभागों की कार्यप्रणाली, वर्कलोड, समयसारिणी, पाठ्यक्रम, प्राध्यापक छात्र अनुपात, महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2017-18 से 2021-22 तक कार्यरत विभिन्न संकायों में विभागों में कार्यरत अध्यापकों, महाविद्यालय में विशेष रुप से सक्षम व्यक्तियों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं सहित अन्य विषयों को जांच कर रिपोर्ट तैयार की।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की भेजी गई टीम की रिपोर्ट के आधार पर महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र, इतिहास, बीएससी कंप्यूटर साइंस विषयों को मान्यता और संबद्धता प्रदान की जाएगी। कला विज्ञान और वाणिज्य संकाय के सभी विषयों को स्थायी संबद्धता वर्ष 2018 में प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से मिली है। निरीक्षण टीम के सदस्य में प्रोफेसर नैनजीत सिंह, डॉ. विकास सिंह, डॉ. देवेंद्र शर्मा, डॉ. राकेश नेगी, प्रो. खेमचंद, प्रो नवीन कुमार, प्रो. एके सिंहौर राजकीय महाविद्यालय रामपुर के प्राचार्य प्रो. प्रेमी चिंतराम नेगी शामिल थे।