Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   HPMC CA Store, Generator Noise, People Troubled, Rohru, Shimla

Rampur Bushahar News: एचपीएमसी सीए स्टोर के जनरेटर का शोर उड़ा रहा लोगों की नींद

Thu, 28 Nov 2024 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
HPMC CA Store, Generator Noise, People Troubled, Rohru, Shimla
रोहडू के वार्ड नंबर सात में  आबादी के बीच बना एचपीएमसी का सीए स्टोर
लोगों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और प्रशासन से की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। नगर परिषद रोहड़ू के वार्ड-सात में बराड़ा रोड के साथ बने एचपीएमसी के सीए स्टोर में लगाए गए डीजल जनरेटर के शोर से लोग परेशान हैं। लोगों ने नगर परिषद, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उपमंडल प्रशासन और पुलिस को पत्र लिखकर समाधान की मांग की है। लोगों ने कहा कि जब तक बस्ती के लोगों की परेशानी का समाधान नहीं किया जाएगा, तब तक सीए स्टोर का उद्घाटन नहीं करने दिया जाएगा। यदि प्रशासन ने राहत प्रदान नहीं की तो मजबूरन न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

बराड़ा रोड़ के साथ एचपीएमसी की ओर से नए सीए स्टोर का निर्माण इस साल पूरा किया गया है। एसपीएमसी के इस सीए स्टोर का दो दिन बाद मुख्यमंत्री से उद्घाटन करवाया जा रहा है। सीए स्टोर को चलाने के लिए डीजल से चलने वाले जनरेटर लगाए गए हैं। इसके आसपास करीब पंद्रह भवनों में रहने वाले लोग रात के समय जनरेटर की आवाज से परेशान हो रहे हैं। स्थानीय निवासी डीडी शर्मा, नरेश मेहता, प्रेमराज तेगटा, अमीचंद भवन, शिला निवास और दुवगुण भवन में रहने वाले लोगों का कहना है कि रात के समय जनरेटर की आवाज से सभी घरों के लोग परेशान हैं। इसके शोर से मरीजों और बुजुर्गों को अधिक परेशान हो रही है। उन्होंने कहा आसपास स्कूल चल रहे हैं। दिनरात जनरेटर की आवाज से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। किरायेदारों ने उनके घर खाली करने शुरू कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जनरेटर के शोर का समाधान नहीं किया गया, तो इसके उद्घाटन का मौके पर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि उसके बाद भी सरकार ने जबरन उद्घाटन करवाया तो न्यायालय में जाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। वार्ड के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जनरेटर के शोर का स्थायी समधान किया जाए अन्यथा उनको घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ेगा। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed