फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   house tax issue arise in nagar panchyat

नप की बैठक में छाया गृहकर की गड़बड़ियों का मुद्दा

Fri, 05 Mar 2021 10:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
house tax issue arise in nagar panchyat
नप हॉल में बैठक में मौजूद नप अध्यक्ष प्रीति कश्यप व पार्षद। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर की शुक्रवार को बैठक अध्यक्ष प्रीति कश्यप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा की गई। पार्षदों ने कहा कि इस बार गृहकर में कई तरह की गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। ऐसे में लोगों में नप के प्रति रोष है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इसका ठेका दिल्ली की एक कंपनी को दिया गया था। किसी के पास कोई जानकारी नहीं है कि वे कब आए और कब शहर में बने घरों की पैमाइश करके गए। पार्षदों ने लोगों की मांग को बैठक में रखा और इसे दुरुस्त करवाने के लिए कहा, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

नौ वार्डों के विकास को गति देने के लिए हर वार्ड से दो-दो कार्य शुरू करने का प्रस्ताव पारित किया गया। ग्रांट आते ही इन कामों को पूरा करने के लिए जल्द टेंडर लगाने पर सहमति जताई। इसके अतिरिक्त खनेरी में एंबुलेंस रोड के लिए प्रस्ताव सरकार को भेजने की बात कही गई, ताकि इसके लिए बजट का प्रावधान हो सके। रामपुर के राज दरबार परिसर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय फाग मेले के लिए बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर नप कार्यकारी अधिकारी हरि शर्मा, उपाध्यक्ष अश्वनी नेगी, पार्षद विशेषर लाल, प्रदीप कुमार, मुस्कान नेगी, गोविंद कुमार, कांता देवी, स्वाति बंसल, राजेश शर्मा और बाला राम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed