फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   House reduced to ashes after catching fire in Kanai, Kinnaur

Rampur Bushahar News: किन्नौर के कनई में आग की भेंट चढ़ा मकान जलकर राख, गाय और बछड़ी जिंदा जले

Fri, 21 Aug 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
House reduced to ashes after catching fire in Kanai, Kinnaur
किन्नौर के कनई गांव में वीरवार रात घर में आग लगने से 10 कमरे जले। संवाद
किन्नौर के कनई में आग की भेंट चढ़ा मकान जलकर राख, गाय और बछड़ी जिंदा जलेअग्निकांड में दो मंजिला मकान के 10 कमरे जलकर राख
विज्ञापन

आग से घर में रखा सामान, नकदी, जेवर और खाद्य सामग्री जली
वीरवार रात पेश आई घटना में 1 करोड़ के नुकसान का अनुमान
संवाद न्यूज ऐजेंसी
सांगला(किन्नौर)। किन्नौर जिले के कल्पा खंड के ग्राम पंचायत सापनी के कनई गांव में वीरवार रात एक दो मंजिला लकड़ी के मकान में अचानक आग लग गई। इस दुर्घटना में लकड़ी से बने दो मंजिला मकान के 10 कमरे जलकर राख हो गए। वहीं, गोशाला में रखी एक गाय और एक बछड़ी भी जिंदा जल गई। आग की चपेट में घर के साथ लगते बगीचे के 15 सेब के पौधों को भी क्षति पहुंची है। आग से घर में रखा सामान, नकदी, गहने सहित खाद्य सामग्री जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वीरवार देर रात को सापनी बटूरी और कनई गांव के लोगों ने आग पर काबू पाने का हर संभव प्रयास किया लेकिन लकड़ी के मकान में भड़की आग ने देखते ही देखते पल भर में दो मंजिला भवन को राख की ढेर में तब्दील कर दिया।

पुलिस चौकी कड़छम से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार रात को कनई निवासी अनिल सिंह कामटेस के मकान में अचानक आग लग गई। रात के अंधेरे में जलते हुए घर से धुएं को देखकर सापनी, बटूरी और कनई गांव के ग्रामीण आग बुझाने के लिए घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने आग बुझाने के हर संभव प्रयास किए, लेकिन सभी प्रयास धरे के धरे रह गए। आग लगने की सूचना उप प्रधान सापनी मनीष नेगी ने पुलिस चौकी कड़छम और जिला प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राकेश कुमार नेगी की अगुवाई में आरक्षी शमशेर सिंह, अंकुश रत्न, राजेश कुमार की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों के साथ संयुक्त रूप से मिलकर आग बुझाने में जुटे रहे लेकिन आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि आग बुझाना नामुमकिन हो गया। वहीं, सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय रिकांगपिओ, सांगला और जेएसडब्ल्यू से मौके पर अग्निशमन वाहन भी पहुंचे और आग को फैलने से बचाया। जब तक दमकल वाहन पहुंचे तब तक पूरा घर जलकर राख हो गया। हालांकि, अग्निशमन वाहनों ने आग पर काबू पाने में भरपूर सहयोग किया और साथ लगते नए मकान को आग की चपेट में आने से बचाया। वरना यह आग नए घर और आसपास के क्षेत्रों में नुकसान पहुंचाती। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी किन्नौर सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि इस अग्निकांड में किसी भी तरह के कोई जानी नुकसान की सूचना नहीं हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। तहसीलदार सांगला हरदयाल सिंह ने शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 20 हजार रुपये और एक तिरपाल दिया। उन्होंने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उपायुक्त किन्नौर को भेजी जाएगी, ताकि प्रभावितों को उचित मुआवजा मिल सके।

किन्नौर के कनई गांव में वीरवार रात घर में आग लगने से 10 कमरे जले। संवाद

किन्नौर के कनई गांव में वीरवार रात घर में आग लगने से 10 कमरे जले। संवाद

किन्नौर के कनई गांव में वीरवार रात घर में आग लगने से 10 कमरे जले। संवाद

किन्नौर के कनई गांव में वीरवार रात घर में आग लगने से 10 कमरे जले। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article