फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   house fire in chopal kujavi village

चौपाल के कुजवी गांव में 22 कमरों का मकान जला

Sun, 17 Oct 2021 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
house fire in chopal kujavi village
ग्राम पंचायत माटल के कुजवी गांव में आग से जले घर - फोटो : RAMPUR-HP
चौपाल (रोहडू़)। उपमंडल चौपाल की ग्राम पंचायत माटल के कुजवी गांव में रविवार सुबह आग लगने से 22 कमरों का मकान जलकर राख हो गया है। अग्निकांड से तीन परिवार बेघर हो गए हैं। इसके साथ ही करोड़ों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को फौरी राहत के तौर पर 20 हजार की धनराशि, तिरपाल और कंबल प्रदान किए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह करीब 3:30 बजे की जब किसी कारणवश मकान में आग लग गई। आग लगने से 22 कमरों सहित गोशाला, किचन और बाथरूम जलकर राख हो गए हैं। इसके अलावा घर में रखा सामान भी जल गया है। हालांकि ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की लेकिन इसमें कामयाब नहीं हो पाए। अग्निकांड में करोड़ों रुपए का नुकसान आंका जा रहा है। आग लगने के कारण का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

प्रभावितों में मस्तराम पुत्र पुत्र मानदास, हरिचंद और सीताराम निवासी कुजवी शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना चौपाल से थाना प्रभारी इंस्पेक्टर केवल सिंह और टीम, राजस्व विभाग से तहसीलदार उमेश शर्मा ने मौके का मुआयना किया है। जिला प्रशासन की ओर से नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों को फौरी राहत प्रदान की है। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत माटल की प्रधान पूजा, पूर्व प्रधान राजेंद्र शर्मा और मोहीराम मेहता ने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने की मांग उठाई है। तहसीलदार चौपाल उमेश शर्मा ने ग्राम कुजवी ग्राम पंचायत माटल पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा प्रभावित परिवारों को राशन, कंबल, तिरपाल और 20 हजार रुपये नगद धनराशि बतौर फौरी राहत प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed