{"_id":"678ba6a3725701685903691b","slug":"horticulture-department-started-distribution-of-plants-in-kinnair-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-128491-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: उद्यान विभाग ने किन्नाैर में शुरू की पौधों को वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: उद्यान विभाग ने किन्नाैर में शुरू की पौधों को वितरण
विज्ञापन
उद्यान विभाग के विभिन्न केंद्रों से बागवान ले सकते हैं विभिन्न किस्मों के पौधे
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में इन दिनों बर्फबारी और बारिश होने के बाद उद्यान विभाग ने हिमाचल प्रदेश नर्सरी सोसायटी के अंतर्गत सरकारी नर्सरियों के विभिन्न पौधों का वितरण शुरू कर दिया है। इन दिनों उद्यान विभाग के पास सेब की 26 प्रमुख किस्मों के अलावा नाशपाती, पलम, खुमानी, बादाम, जापानी फल, अखरोट, कीवी और उत्तम किस्म के पौधे उपलब्ध हैं। सेब के पौधे जो सामान्य बिना शाखा सीडलिंग लिए 130 से लेकर 140 रुपये और क्लोनल रूट स्टॉक में 5 शाखाओं वाले पौधे 250 से लेकर 300 रुपये और पांच से अधिक शाखाओं वाले पौधे 400 रुपये तक ब्लॉक के सभी सेंटरों में उपलब्ध है। उप निदेशक उद्यान विभाग किन्नौर बीएस नेगी ने कहा कि बताया कि किन्नौर जिले के सभी ब्लॉकों में सेब और अन्य किस्मों के पौधे उपलब्ध हैं। विभाग केन सभी केंद्रों में वितरण शुरू कर दिया है।