{"_id":"68d7cb1b8f740a15fc053eda","slug":"horse-exhibition-to-be-held-from-november-1-to-3-at-international-lavi-fair-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-144831-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में 1 से 3 नवंबर तक अश्व प्रदर्शनी लगाने का भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में 1 से 3 नवंबर तक अश्व प्रदर्शनी लगाने का भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
नगर परिषद ने मेला कमेटी से फेरबदल की उठाई मांग
4 से 6 तक चलने वाली अश्व प्रदर्शनी के कारण मेले की तैयारियां हो रहीं प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर में हर साल 11 से 14 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आयोजन किया जाता है। मेले के पहले दिन मेला मैदान में दुकानें नहीं सज पातीं। यहां तक दुकानों के लिए प्लॉटों के आवंटन तक पूरे नहीं हो पाते हैं। ऐसे में मेला देरी से सजता है। इसी को लेकर नगर परिषद रामपुर ने मेला कमेटी को प्रस्ताव भेजकर मेले से पहले सजने वाली अश्व प्रदर्शन को 1 से 3 नवंबर तक लगाने की मांग की है। इससे जहां समय पर मेले की दुकानें सजेंगी, वहीं कारोबारियों और खरीदारों को भी कारोबार के लिए अतिरिक्त समय मिल पाएगा।
हर साल 11 नवंबर को राज्यपाल ऐतिहासिक एवं व्यापारिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारंभ करते हैं। जब वह मेले का शुभारंभ करते हैं, तो मेला मैदान में किन्नौरी मार्केट और प्रदर्शनी के अलावा कोई दुकानें नहीं सजी होंती हैं। मेला मैदान में दुकानें सजते-सजते 15 से 20 नवंबर तक का समय लग जाता है। मेले की अंतिम तिथि 30 नवंबर रहती है। ऐसे में न तो दुकानें सजाने वाले व्यापारी मुनाफा कमा पाते हैं और न ही लोगों को खरीदारी के लिए पर्याप्त समय मिल पाता है। मेला देरी से सजने का मुख्य कारण मैदान में समय पर प्लॉट की मार्किंग न होना और समय पर प्लॉटों का आवंटन न होना रहता है। मेले से पूर्व 4 से 6 नवंबर तक अश्व प्रदर्शनी लगती है। इसके चलते प्लॉट आवंटन का कार्य देरी से होता है। नगर परिषद 7 नवंबर से प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शुरू करता है। चार दिन में मेला मैदान में प्लॉटों का आवंटन पूरा हो पाता है। मेले के पहले दिन तक आधे मैदान में भी दुकानें नहीं सज पातीं हैं। नगर परिषद ने लवी मेला कमेटी को प्रस्ताव भेजकर अश्व प्रदर्शनी 1 से 3 नवंबर तक लगाने की गुहार लगाई है। यदि प्रदर्शनी पहले लगती है, तो समय पर प्लॉटों का आवंटन और सजने की प्रक्रिया शुरू होगी। नगर परिषद यदि 4 नवंबर से प्लॉटों का आवंटन शुरू करेगी, तो 11 नवंबर तक मेला मैदान में दुकानें पूरी तरह से सज पाएंगी। मेले के आए व्यापारियों को व्यापार और लोगों को भी खरीदारी करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि अश्व प्रदर्शनी की तिथि में फेरबदल करने को लेकर मेला कमेटी को प्रस्ताव भेजा गया है। यदि अश्व प्रदर्शनी 1 से 3 नवंबर तक होगी, तो समय पर प्लॉटों का आवंटन होगा और समय पर दुकानें सज पाएंगी।