फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Himachal Pradesh Principal and Inspector Officers Association, Chaupal, Rohru, Shimla

Rampur Bushahar News: वरिष्ठ प्रधानाचार्यों को पदोन्नत न करने पर रोष

Mon, 16 Sep 2024 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल(रोहड़ू) । हिमाचल प्रदेश प्रधानाचार्य एवं निरीक्षक अधिकारी संघ ने वरिष्ठ प्रधानाचार्यों को उपनिदेशक पद पर पदोन्नत न करने पर रोष जताया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष हरी शर्मा ने कहा कि कुलदीप डोगरा और अन्य ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। उच्च न्यायालय ने शिक्षा विभाग को आदेश दिए हैं कि मुख्याध्यापक व लेक्चरर से प्रधानाचार्य बने सभी प्रधानाचार्यों की उपनिदेशक पर पदोन्नति के लिए सूची तैयार की जाए। उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद भी विभाग की ओर से कोई भी कार्रवाई न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है । उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में विभाग ने कनिष्ठ प्रधानाचार्यों को उपनिदेशक पद का कार्यभार दिया है, जोकि सरासर गलत निर्णय है और संघ इसका पुरजोर विरोध करता है। इसके अलावा सेवानिवृत्त उप निदेशकों को पुनः नियुक्ति देकर पदोन्नति की राह देख रहे वरिष्ठ प्रधानाचार्यों के साथ अन्याय किया है। विभाग के इस रवैये से समस्त प्रधानाचार्यों में निराशा है।

संघ के अध्यक्ष हरी शर्मा, महासचिव विजय शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुश्ताक अहमद, मुख्यालय सचिव अक्षत ठाकुर, अश्वनी ठाकुर, ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर, संघ के मुख्य सलाहकार कुलदीप डोगरा, जिला शिमला अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, राजेंद्र खशिया, भोला दत्त कश्यप, राम लाल शर्मा, रणधीर राठौर, दिनेश ठाकुर ने सरकार से आग्रह किया है कि उच्च न्यायालय के आदेश तुरंत लागू करते हुए पदोन्नति की राह देख रहे वरिष्ठ प्रधानाचार्यों की नियमित नियुक्ति की जाए । संघ ने सरकार व विभाग को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर गौर न किया गया, तो संघ अधिकारियों का घेराव करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed