फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Himachal Milk Producers Association made strategy after meeting in Ani

Rampur Bushahar News: दूध के नहीं मिल रहे सही दाम, सरकार स्थायी नीति बनाने में नाकाम

Sat, 24 Aug 2024 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर दो सितंबर को मिल्क फेडरेशन दत्तनगर का घेराव करेंगे दुग्ध उत्पादक
विज्ञापन


आनी में बैठक कर हिमाचल दुग्ध उत्पादक संघ ने बनाई रणनीति

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी(कुल्लू)। सरकार की गलत नीतियों के कारण दुग्ध उत्पादक परेशान हैं। उत्पादकों का कहना है कि प्रदेश में सरकारों ने आज तक दुग्ध उत्पादकों के लिए कोई स्थायी नीति नहीं बनाई। इस कारण दूध उत्पादकों को इस कारोबार में घाटा हो रहा है। हिमाचल दुग्ध उत्पादक संघ की बैठक शनिवार को आनी में हुई। बैठक में दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। उत्पादकों ने दो सितंबर को मिल्क फेडरेशन दत्तनगर का घेराव को लेकर रणनीति बनाई। बैठक में हिमाचल किसान सभा पूर्व महासचिव डॉ. ओंकार शाद विशेष रूप से उपस्थित रहे। उत्पादकों ने कहा कि आज भी सरकार की ओर से मिल्क फेडरेशन और निजी कंपनियां किसानों को 30 रुपये से लेकर 40 रुपये तक दूध का दाम प्रति लीटर देती हैं। फीड, दवाई और चोकर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे दुग्ध उत्पादन की लागत दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। ऐसे में दुग्ध उत्पादकों को अपना परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। वहीं दूसरी तरफ दुग्ध उत्पादकों को दूध की पेमेंट भी समय पर नहीं मिल रही है। पेमेंट का कोई निश्चित समय न होने के कारण पेमेंट का भुगतान 20 तारीख के बाद ही होता है, जिससे दोहरी मार पड़ रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व कांग्रेस ने जनता से वादा किया था कि कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के बाद 80 और 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से दूध खरीदेगी, लेकिन अभी भी लोगों को तीस रुपये से पैंतीस रुपये के बीच में ज्यादातर किसानों का दूध बिक रहा है। आनी ब्लॉक में जो पशु औषधालय ग्रामीण क्षेत्र में हैं, वहां डॉक्टर के पद खाली पड़े हुए हैं। कई पशु औषधालय में तो ताले लटके हुए हैं। इस कारण गाय को समय पर टीका न लगने से गाय भी खराब हो रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि दूध का दाम कम से कम 60 रुपये प्रति लीटर किया जाए, दूध की पेमेंट हर माह 10 तारीख से पहले दी जाए और सभी सोसायटियों में दूध की गुणवत्ता को मापने के लिए टेस्टिंग मशीन लगाई जाए। साथ ही उन्होंने पशु औषधालयों में रिक्त पदों को भरने, पशु आहार पर सब्सिडी देने की मांग की है। दुग्ध उत्पादक संघ आनी ब्लॉक के सचिव विजय कुमार ने कहा कि दो सितंबर को दत्तनगर में मिल्क फेडरेशन का घेराव करेंगे। इसको लेकर गांव गांव में बैठकें, कमेटियां और सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर दूध उत्पादक संघ आनी के अध्यक्ष हरविंदर, प्रताप ठाकुर, गीता राम, केहर सिंह, दलीप ठाकुर, मिलाप, हेम राज, टिकम, राजू, मुकेश, ध्यान सिंह, प्रेम, बेली राम शर्मा, ओम प्रकाश, भाग चंद, जीवन, प्रेम सिंह, पूर्ण, निर्दोष, विकास वेली राम और चेत राम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed