फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   helipad

करोड़ों के हैलीपेड के दोनों बह रहा बास्पा नदी के पानी

Fri, 04 Sep 2020 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। पर्यटन नगरी सांगला में पर्यटन को बढ़ावा देने और प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए बनाए गए हेलीपैड पर खतरा मंडरा रहा है। आलम यह है कि इस हेलीपैड के दोनों ओर बास्पा नदी का पानी बह रहा है। लगातार हो रहे भूमि कटाव के कारण इस हेलीपैड को खतरा बन गया है। ऐसे में लोगों को इसका वर्षों से लाभ नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सांगला वैली के बोनिगंसारिंग में हेलीपैड का निर्माण किया गया है। वर्ष 2007 में सांगला के खरोगला नाले में आई भयंकर बाढ़ से बास्पा खड्ड का जलस्तर बढ़ने के कारण करोड़ों से बने हेलीपैड के दोनों ओर पिछले 13 वर्षों से बास्पा का पानी बह रहा है। इसके चलते हेलीपैड भी लगातार भूमिकटाव होने के कारण खतरे की जद में आ गया है। बाढ़ की स्थिति में यह हेलीपैड पूरी तरह से पानी में डूब सकता है और सरकार को करोड़ों की चपत लग सकती है। वहीं, सांगला वैली के लोगों को इसके लाभ से वंचित रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश नेगी ने बताया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान न तो सरकार दो किलोमीटर सड़क बना सकी है और न ही हेलीपैड की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठा पाई है। भाजपा सरकार की कथनी और करनी में काफी फर्क है। प्रधान सांगला सचिन नेगी, प्रधान कामरू विक्रम सिंह नेगी, उपप्रधान मुकेश नेगी, प्रधान छितकुल राजकुमारी नेगी, उपप्रधान रक्षम राजकुमार नेगी, त्रिलोक सिंह नेगी, सुरजीत नेगी सहित अन्य लोगों ने हेलीपैड को सुरक्षित करने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग भावानगर के एक्सईएन राहुल सूद ने बताया कि लोग हमें गिफ्ट डीड बनाकर नहीं दे रहे हैं, जिसके चलते सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है। जल्द हेलीपैड को सुरक्षित दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed