फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Heavy damage to houses and gardens in Khapraon, Kyari, Kheda villages

Rampur Bushahar News: खपरौन, क्यारी, खेड़ा गांव में घरों और बगीचों को भारी नुकसान

Sun, 07 Sep 2025 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Heavy damage to houses and gardens in Khapraon, Kyari, Kheda villages
चौपाल के खपरौन गांव में भूस्खलन से तबाह हुआ सेब का बगीचा
प्रभावित ग्रामीणों ने उठाई मुआवजा देने की मांग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल की माटल पंचायत के गांव खपरौना, क्यारी और खेड़ा में भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। प्राकृतिक आपदा से लोगों के घरों, खेतों और बगीचों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवार प्रभावित हुए हैं और कई परिवार खतरे के साये में जी रहे हैं। भारी बारिश से जगदीश चंद्र, सीताराम, सालिग राम, जोगिंदर सिंह, संतराम, धनीराम और महेंद्र सिंह के सेब के बगीचे नष्ट हो गए हैं। भूस्खलन से किरपा राम, सीताराम, सालिगराम, कमाल चंद, मोहन लाल, लोकेंद्र सिंह, कमल सिंह, संत राम, जोगिंदर सिंह, नारायण सिंह और महेंद्र सिंह के मकान खतरे की जद में हैं। भूस्खलन से प्रभावित इलाकों में सेब के बगीचे पूरी तरह तबाह हो गए हैं। सेब से लदे सैकड़ों पौधे मिट्टी में दब गए हैं, जिससे किसानों की सालभर की मेहनत और आय पूरी तरह बर्बाद हो गई है। प्रभावित लोगों का कहना है कि सालभर की कमाई मिट्टी में समा गई है। अब परिवारों के सामने राशन का भी संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का तुरंत सर्वे कर राहत और मुआवजा उपलब्ध करवाया जाए। माटल और बमटा पंचायत को जोड़ने वाला मार्ग सात दिन से बंद है। वहीं, खपरौना गांव का संपर्क मार्ग भी टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article