फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Healy taxi service started from Rampur to Rikangpio and Sanjauli

Rampur Bushahar News: अब शिमला से हेली टैक्सी 35 मिनट में रामपुर और डेढ़ घंटे में रिकांगपिओ पहुंचाएगी

Wed, 21 Oct 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Healy taxi service started from Rampur to Rikangpio and Sanjauli
​शिंगला हेलीपोर्ट के लिए चार साल बाद शुरू हुई हेली टैक्सी सेवा। संवाद
चार साल के अंतराल के बाद रामपुर से रिकांगपिओ और संजौली के लिए शुरू हुई हेली टैक्सी सेवा
विज्ञापन

. सप्ताह में तीन दिन मिलेगा हेली सेवाओं का लाभ, रामपुर से शिमला 3,637 रुपये होगा किराया
. हिमकॉन अध्यक्ष विकेश चौहान ने जताया आभार, बोले, मुख्यमंत्री ने पूरा किया वादा
. हेली सेवाएं शुरू होने से आपात के वक्त मिलेगी काफी मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अब शिमला से रामपुर का पांच घंटे का सड़क सफर महज 35 मिनट में और रिकांगपिओ तक नौ घंटे का सड़क सफर महज डेढ़ घंटे में हवाई उड़ान के जरिये तय होगा। बुधवार को चार साल के लंबे अंतराल के बाद शिमला के संजौली से रामपुर और रामपुर से रिकांगपिओ के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू हो गई है। रामपुर से संजौली हेलीपोर्ट तक का किराया 3,637 रुपये, रामपुर से रिकांगपिओ का 3,700 रुपये और रिकांगपिओ से संजौली का किराया 7,342 रुपये निर्धारित किया गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस हेली टैक्सी सेवा को शिमला से हरी झंडी दिखाई। रामपुर के शिंगला स्थित हेलीपोर्ट में हेलीकॉप्टर पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नगर परिषद और विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने हिमकॉन के अध्यक्ष विकेश चौहान का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। हेली टैक्सी शुरू होने से अब रामपुर क्षेत्र के लोगों को शिमला, चंडीगढ़ और किन्नौर जाने की सुविधा मिलेगी। काफी कम समय में लोग इस सेवा के जरिये अपना सफर तय कर पाएंगे। इस सेवा से किन्नौर और रामपुर क्षेत्र के लोगों को आसान यात्रा की सुविधा मिलेगी। खासकर, आपात के वक्त और मरीजों को उपचार के लिए शिमला चंडीगढ़ पहुंचाने में अब आसानी होगी। पवन हंस इंटरनेशनल ने बुधवार से शिमला के संजौली हेलीपोर्ट से रामपुर के शिंगला हेलीपोर्ट के बीच सेवा शुरू कर दी है। एसडीएम कल्पा प्रवीण भारद्वाज ने बताया कि शिमला-रामपुर-रिकांगपिओ के लिए बुधवार से हेली टैक्सी सेवा शुरू कर दी गई है। बुधवार को आइटीबीपी हेलीपैड रिकांगपिओ में एचपीएमसी के निदेशक चेतन चौहान अपने दो साथियों के साथ रिकांगपिओ हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे। उन्होंने बताया कि हेरिटेज एविएशन और पवन हंस की ओर से हेली टैक्सी सेवा का संचालन किया जाएगा। हिमकॉन अध्यक्ष विकेश चौहान ने हेली टैक्सी सेवा शुरू करने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रामपुर प्रवास के दौरान वादा किया था कि हेली टैक्सी सेवा जल्द शुरू की जाएगी। आज यह वादा पूरा हो गया है, जिसके लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि हेली सेवा चलने से रामपुर और किन्नौर जिले के लोगों को लाभ मिलेगा।


यह रहेगी समयसारिणी
इस सेवा के जरिये यात्रियों को 35 मिनट में शिमला से रामपुर पहुंचने की सुविधा मिलेगी। हेली टैक्सी सेवा सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित की जाएगी। तय समयसारिणी के अनुसार उड़ान का समय संजौली से हेली सेवा पूर्वाह्न 11:00 बजे शुरू होगी, जबकि रामपुर के शिंगला हेलीपोर्ट पर पूर्वाह्न 11:30 बजे लेंडिंग होगी। रामपुर से रिकांगपिओ के लिए पूर्वाह्न 11:45 पर उड़ान भरी जाएगी। रिकांगपिओ में दोपहर 12:15 पर लेंडिंग होगी। रिकांगपिओ से रामपुर के लिए दोपहर 12:50 पर उड़ान भरी जाएगी और रामपुर में दोपहर 1:20 पर लेंडिंग होगी। रामपुर से संजौली के लिए दोपहर 1:35 बजे उड़ान होगी और संजौली में दोपहर बाद 2:05 पर लेंडिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed