फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   health

खनेरी अस्पताल में हुई सात डॉक्टरों की तैनाती

Wed, 12 Aug 2020 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कोरोना काल में हजारों मरीजों को राहत देने वाली खबर है। चार जिलों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में सात नए डॉक्टरों की तैनाती हो गई है। लंबे अरसे से खाली चल रहे डॉक्टरों के पद भरने से हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। अब अस्पताल में डॉक्टरों के स्वीकृत सभी 31 पद भर दिए गए हैं। इसके चलते अब यहां इलाज करवाने पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हो कि 200 बेड की सुविधा वाले खनेरी अस्पताल में कई वर्षों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के सात पद खाली पड़े थे। रोजाना करीब एक हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी वाले इस अस्पताल में प्रदेश के शिमला, किन्नौर, कुल्लू और मंडी जिले से यहां मरीज उपचार करवाने पहुंचते हैं। डॉक्टरों की कमी होने के कारण यहां अक्सर मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ता था, लेकिन अब प्रदेश सरकार ने अस्पताल में खाली पदों पर डॉक्टरों की तैनाती के आदेश कर दिए हैं। अस्पताल में दो सर्जन, दो मेडिसिन, गायनी का एक, एनेस्थीसिया का एक और रेडियोलॉजिस्ट का पद भर दिया गया है। डॉक्टरों के सभी स्वीकृत पद अब भरे जा चुके हैं, जिसका सीधा लाभ अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले हजारों मरीजों को मिलेगा। कोरोना काल में डॉक्टरों के पद भरने से मरीजों को काफी राहत पहुंचेगी। अस्पताल में पहले की अपेक्षा अब स्वास्थ्य सुविधाओं में काफी सुधार हो रहा है। आपात स्थिति को देखते हुए निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर का कार्य भी इन दिनों जोरशोर से चला हुआ है, जिसका जल्द क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। ट्रॉमा सेंटर न होने से दुर्घटना और आपात की स्थिति में मरीजों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया जा रहा है। खनेरी अस्पताल में एमएस नरेंद्र कुमार मेहता ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों के सात पद भर दिए गए हैं। डॉक्टरों की कुल संख्या अब 31 हो गई है। कोरोना काल में अस्पताल प्रशासन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed