{"_id":"62a0d704f48eb4315c1c2984","slug":"health-minister-inaugreted-crore-schemes-in-chopal-rampur-hp-news-sml41150731","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री ने चौपाल को दी करोड़ों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री ने चौपाल को दी करोड़ों की सौगात
विज्ञापन
चौपाल में स्वास्थ्य मंत्री को माला पहनाते स्थानीय नेता
- फोटो : RAMPUR-HP
चौपाल (रोहडू़) स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने चौपाल और नेरवा को करोड़ों की सौगात दी है। इस दौरान उन्होंने नागरिक अस्पताल चौपाल में अल्ट्रासाउंड मशीन देने की घोषणा भी की। बुधवार को चौपाल प्रवास के दौरान उन्होंने नागरिक अस्पताल चौपाल में छह करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले 50 बिस्तरों के भवन की आधारशिला रखी।
इसके अलावा उन्होंने सिविल अस्पताल नेरवा में 6.25 करोड़ रुपये से निर्मित सरकारी आवास, 2.2 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुलवाहल, स्वास्थ्य केंद्र मझोली कुपवी में 2 करोड़ से निर्मित भवन की आधारशिला रखी। इसके अलावा उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटी अहनोग में 30 बिस्तरों के भवन का उद्घाटन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छैला में 30 बिस्तरों के भवन का उद्घाटन किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में 1750 डॉक्टरों की भर्ती की है। जल्द ही सरकार 550 डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण करेगी। इसके अलावा 200 आयुर्वेदिक डॉक्टरों की भर्ती को भी जल्द पूरा किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय विधायक बलबीर वर्मा ने क्षेत्र में हो रहे विकासात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष देवदत शर्मा, महासचिव लायक राम शर्मा और रविंद्र मेहता, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष दीपक पनाईक, पंचायत समिति अध्यक्ष रिंकू शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।