फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Health check-up of 250 senior citizens conducted in Rohru

Rampur Bushahar News: रोहडू में 250 वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य जांचा

Tue, 25 Aug 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Health check-up of 250 senior citizens conducted in Rohru
जांगला में विशेष स्वास्थ्य शिविर के दौरान उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं अन्य लोग। संव
रोहड़ू।
विज्ञापन

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जांगला में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें रंसार क्षेत्र की सात पंचायतों से 250 वरिष्ठ नागरिकों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई। यह शिविर जिला कल्याण अधिकारी, शिमला के सौजन्य से स्वास्थ्य विभाग ने लगाया। शिविर में जांगला, कुलगांव, थाना, टोड़सा, सारीबासा, बनोटी और रनोल पंचायतों के वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इनमें एमडी मेडिसिन डॉ. फरीदुद्दीन, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. विक्रांत, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. आदित्य और आरबीएसके मछान ने सेवाएं दीं। चिकित्सकों ने सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ आंख, कान, नाक और अन्य समस्याओं की जांच की। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी शिमला कपिल शर्मा, बीएमओ छौहारा राजीव शाशनी और जांगला पंचायत की प्रधान पिंकी काल्टा मौजूद रहे। टोड़सा पंचायत के प्रधान अनुज शर्मा, नायब तहसीलदार उपतहसील जांगला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जांगला के प्रधानाचार्य और तहसील कल्याण अधिकारी आदर्श दत्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed