फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   haripur nagan nh 305 car accident four killed one injured anni kullu

हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा: शादी से लौट रहे थे, खाई में गिरी कार; NH-305 हादसे में चार की मौत; एक घायल

Tue, 22 Sep 2026 09:59 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, आनी(कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, आनी(कुल्लू)। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 22 Sep 2026 09:59 AM IST
सार

Kullu Road Accident: कुल्लू के आनी उपमंडल में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने चार परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। हरिपुर-नागन क्षेत्र में NH-305 पर करीब साढ़े तीन बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
haripur nagan nh 305 car accident four killed one injured anni kullu
हिमाचल में शादी से लौट रहे 4 लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में मंगलवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। हरिपुर-नागन क्षेत्र में नेशनल हाईवे-305 पर करीब साढ़े तीन बजे एक कार ह्यूंडई एक्सटर नंबर HP 35 9123 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार चार लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के समय कार में करीब पांच लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें सक्रिय हो गईं। घटनास्थल पर सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और राहत-बचाव कार्य के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन




जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) कुल्लू से मिली जानकारी के अनुसार हादसे की सूचना संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को दी गई। पुलिस कंट्रोल रूम कुल्लू, तहसीलदार आनी, एसडीके आनी और एसडीएम आनी को भी घटना की जानकारी दी गई।

विज्ञापन

हादसे में चार लोगों की मौत
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान राहुल राणा पुत्र जगदीश, विकास उर्फ विक्की पुत्र हीरा सिंह, गुंजन पुत्र राम प्रकाश और बालकृष्ण पुत्र धिक राम के रूप में हुई है। बताया गया है कि चारों मृतक आनी उपमंडल के जाबो गांव के रहने वाले थे। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिवारों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

एक घायल, रामपुर अस्पताल रेफर
हादसे में सुरेश कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी गांव जाबो डा. कराणा तहसील आनी जिला कुल्लू उम्र 29 वर्ष है घायल हैं। जिसे आनी में प्राथमिक उपचार देने के बाद इलाज के लिए रामपुर अस्पताल रेफर किया गया है। 

शादी समारोह से लौट रहे थे सभी
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कार सवार सभी लोग कुमारसैन के बड़ागांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हरिपुर-नागन क्षेत्र में एनएच-305 पर यह हादसा हो गया। हादसे की वजह क्या रही, वाहन सड़क से कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ और दुर्घटना के पीछे कौन से परिस्थितियां थीं, इसका पता पुलिस की जांच के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। तड़के हुए इस हादसे ने एक ही गांव के परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है। हादसे की सूचना के बाद घटनास्थल पर राहत एवं बचाव दलों की गतिविधियां जारी रहीं और प्रशासन की ओर से पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे विधायक, खुद राहत-बचाव में जुटे
हादसे की सूचना मिलते ही आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। उन्होंने जवानों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों को बाहर निकालने के साथ मृतकों के शवों को भी स्ट्रेचर के माध्यम से सड़क तक पहुंचाने में मदद की।

मुश्किल परिस्थितियों के बीच विधायक ने मौके पर मौजूद बचाव दल और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत कार्य में सहयोग किया। हादसे की भयावहता को देखते हुए घटनास्थल पर काफी देर तक राहत और बचाव अभियान चलता रहा। विधायक लोकेंद्र कुमार ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed