फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Hailstorm wreaked havoc in several areas of Rampur and Ani

Rampur Bushahar News: रामपुर और आनी के कई इलाकों में ओलावृष्टि ने मचाया कहर

Wed, 06 May 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Hailstorm wreaked havoc in several areas of Rampur and Ani
बुधवार को रामपुर के ब्रांदली क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि। संवाद
रामपुर बुशहर। रामपुर और आनी के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को ओलावृष्टि हुई। रामपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। पिछले कई दिनों से रोजाना हो रही बारिश के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बुधवार को रामपुर में सुबह जहां धूप खिली, वहीं दोपहर के बाद मौसम खराब हो गया। अचानक बदले मौसम के कारण उपमंडल रामपुर के मुनिश, थेडा और कंछीण घोड़ी के ब्रांदली, कड़ैली, शरण और जराशी क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि हुई। आनी उपमंडल के तराला, जलोड़ी, जांजा और रघुपुर क्षेत्र में ओलावृष्टि ने कहर बरपाया। ये सभी क्षेत्र सेब बहुल इलाके हैं और यहां हर वर्ष लाखों पेटियां सेब का उत्पादन होता है। मौसम की मार से अब सेब बागवानों की बेहतर फसल की उम्मीद टूटती जा रही है। बारिश के कारण क्षेत्र को नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। आए दिन हो रही बारिश के कारण तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्र के बागवानों ने प्रशासन और बागवानी विभाग से फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है।

बुधवार को रामपुर के ब्रांदली क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि। संवाद

बुधवार को रामपुर के ब्रांदली क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed