फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Hailstorm ruined the year-long hard work of the gardeners

ओलावृष्टि ने बागवानों की साल भर की मेहनत पर फेरा पानी : देवकी नंद

Mon, 06 Apr 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। ओलावृष्टि से सेब और गुठलीदार फलों को भारी क्षति पहुंची है। ऊपरी शिमला, आउटर सिराज और निरमंड के ऊपरी क्षेत्रों में सेब, प्लम, आड़ू और खुमानी की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। ओलावृष्टि ने आने वाले पूरे सीजन की मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसानों की आर्थिक कमर टूट गई है। हिमाचल किसान सभा राज्य सचिव देवकी नंद ने जारी बयान में यह बात कही। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि राजस्व और बागवानी विभाग के अधिकारियों को तुरंत खेतों और बगीचों में भेजकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जाए। साथ ही पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत दावों का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द मुआवजे की प्रक्रिया शुरू नहीं की और नुकसान का वास्तविक आकलन नहीं किया, तो किसान सभा पूरे प्रदेश में किसानों को लामबंद कर सड़कों पर उतरने और सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने को मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article