फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Hailstorm increases concerns for farmers and orchardists

Rampur Bushahar News: चौपाल उपमंडल के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सेब और मटर की फसल तबाह

Mon, 15 Jun 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Hailstorm increases concerns for farmers and orchardists
चौपाल में सोमवार को ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलें। संवाद
ओलावृष्टि ने किसानों-बागवानों की चिंताएं बढ़ाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल उपमंडल के साथ लगते कई क्षेत्रों में हुई भारी ओलावृष्टि ने किसानों-बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। अचानक हुई ओलावृष्टि से सेब और मटर की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित क्षेत्रों के किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि के कारण सेब के छोटे फलों पर चोटें आई हैं, जिससे उनकी गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, मटर की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय बागवानों और किसानों के अनुसार, मौसम की मार से उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है। कई जगह खेतों और बगीचों में ओलों की मोटी परत जम गई है, जिससे फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्र सर्वेक्षण कर उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। बागवानी विशेषज्ञ डॉ सुरेंद्र जस्टा ने कहा कि ओलावृष्टि के बाद सेब के पौधों की देखभाल के लिए आवश्यक दवाइयों का छिड़काव करना चाहिए, ताकि फलों और पौधों को रोगों से बचाया जा सके। क्षेत्र के किसानों और बागवानों ने सरकार से प्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान का आकलन कर राहत पैकेज देने की मांग की है, ताकि उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके।

चौपाल में सोमवार को ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलें। संवाद

चौपाल में सोमवार को ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article