Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Hailstorm damages apple crop in several villages of Kotkhai

Rampur Bushahar News: कोटखाई के कई गांवों में ओलावृष्टि से सेब के फसल को नुकसान

Tue, 31 Mar 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Hailstorm damages apple crop in several villages of Kotkhai
कोटखाई क्षेत्र में ओलावृष्टी के बाद सेब के बगीचों  में हुए नुकसान को दिखाता बागवान। संवाद
फूल निकले की प्रक्रिया शुरू होते ही मौसम के कहर से बागवान मायूस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)।
उपमंडल के कई क्षेत्र में सोमवार और मंगलवार को दोपहर बाद ओलावृष्टि हुई। इससे बागवानों की सेब की फसल को नुकसान हुआ है। दोनों दिनों में करीब 10 से 15 मिनट तक तेजी से ओले गिरे। अभी फूल निकले की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इससे पहले मौसम के कहर ने बागवानों को मायूस कर दिया है। खासतौर पर उपतहसील कलबोग क्षेत्र में ओलावृष्टि का असर अधिक रहा। यहां कई बागवानों की सेब की फसल को भारी क्षति पहुंची है। पहले ही इस वर्ष मौसम की बेरुखी से जूझ रहे बागवानों के लिए यह ओलावृष्टि किसी बड़े झटके से कम नहीं है। लगातार बदलते मौसम और अब ओलों की मार ने बागवानों की उम्मीदों को तोड़ दिया है। कई जगह पर सेब के बगीचों में लगाए गए हेलनेट के ऊपर ओले गिरने से पौधों को नुकसान पहुंचा है। नेट पूरी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बागवानों ने सरकार से मांग की है कि उद्यान विभाग के केंद्रों में अब अनुदान पर दवाइयों की व्यवस्था की जाए ताकि बागवान संकट से उभर सकें। उद्यान विकास अधिकारी सोनाली चौहान ने बागवानों को सलाह दी है कि ओलावृष्टि के तुरंत बाद फफूंदनाशक दवाओं का छिड़काव करना जरूरी है। 200 लीटर पानी में कार्बेन्डाजिम 100 ग्राम या मैंकोजेब 600 ग्राम मिलाकर छिड़काव करें। इसके अलावा ओलावृष्टि के तीन से चार दिन के भीतर 200 लीटर पानी में 200 ग्राम बोरिक एसिड, 500 ग्राम जिंक सल्फेट और 250 ग्राम अनबुझा चूना मिलाकर छिड़काव करने से पौधों को नुकसान से उबरने में मदद मिलती है। बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार समय पर किए गए इन उपायों से फसल को होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा अधिक जानकारी के लिए उद्यान विभाग के कार्यालय या कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ से सलाह लेकर समय पर उपचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed