{"_id":"697f515922f2c74461063f11","slug":"guru-ravidas-stressed-on-equality-and-harmony-lokendra-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-153353-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु रविदास ने समानता और समरसता पर दिया जोर : लोकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु रविदास ने समानता और समरसता पर दिया जोर : लोकेंद्र
विज्ञापन
आनी में संत रविदास जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते विधायक लोकेंद्र कुमार। संवाद
आनी में 649वीं जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम
भाईचारे और मानवता के मार्ग पर चलने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को आनी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष अनंत राम आजाद ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत गुरु रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। इस अवसर पर विधायक लोकेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने संत रविदास के जीवन, उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला। विधायक ने कहा कि गुरु रविदास ने समाज को समानता, भाईचारा और मानवता का मार्ग दिखाया, जो आज भी प्रासंगिक है। उनके विचार समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने संत रविदास के आदर्शों को अपनाने और समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने का आह्वान किया। लोगों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अमर ठाकुर, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दूनी चंद, अनुसूचित जाति मोर्चा के मोहन भारती, मंडल अध्यक्ष वेद ठाकुर, जिला संयोजक रविदास जयंती परस राम चौहान, सुरेंद्र मधुर, जोत राम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।