फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Greenery will flourish on hundreds of bighas of land in Haripur

Rampur Bushahar News: हरिपुर में सैकड़ों बीघा भूमि पर लहलाएगी हरियाली

Sat, 25 Jan 2025 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
सिंचाई योजना का तीन साल बाद पहुंचा पानी, ग्रामीणों में खुशी का माहौल
विज्ञापन


कूहल की निगरानी और पानी उपलब्ध करवाने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। सिंचाई कूहल का तीन साल बाद हरिपुर में पानी पहुंचने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। शनिवार को ट्रायल बेस पर कूहल से हरिपुर पानी पहुंचाया गया।

नगान-हरिपुर-रवाह सिंचाई कूहल की समय पर मरम्मत न होने के कारण कई गांवों के किसान सिंचाई से वंचित थे। अब उन्हें राहत मिली है। जल शक्ति विभाग ने आखिरकार इस योजना के पानी को क्षेत्र के किसानों के लिए उपलब्ध करवा दिया है। किसानों ने विभाग और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में सिंचाई सुविधा सुचारू रूप से उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन


कुछ वर्षों से किसानों की यह समस्या बनी हुई थी कि कूहल का पानी नियमित रूप से उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। कई बार जल शक्ति विभाग से इस समस्या के समाधान की मांग की लेकिन कूहल की मरम्मत के बावजूद यह योजना किसानों के लिए पूरी तरह से सक्रिय नहीं हो पाई थी। किसानों का कहना था कि कूहल से सैकड़ों बीघा भूमि पर खेती की जा सकती है। इससे न केवल उनकी आय बढ़ेगी, बल्कि पूरे क्षेत्र की हरियाली में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के लगातार आग्रह और परेशानियों को देखते हुए कृषक विकास संघ हरिपुर नगान की कमेटी ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की और इस समस्या का समाधान शीघ्र निकालने की मांग की। कमेटी के सदस्यों ने अधिशासी अभियंता से अपील की कि सिंचाई का पानी नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाए, ताकि खेती में दिक्कत न हो। इसके बाद जल शक्ति विभाग ने त्वरित कार्यवाही की और शनिवार को ट्रायल बेस पर कूहल से पानी छोड़ा।

कृषक विकास संघ हरिपुर के अध्यक्ष राम सिंह ठाकुर और सचिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि यह किसान समुदाय के लिए खुशी की खबर है। उन्होंने विभाग से अपील की कि बचा हुआ मरम्मत कार्य जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed