{"_id":"6a9191aaf1b5aa669a09b631","slug":"grand-inauguration-of-the-historic-derchi-fair-at-kotla-jury-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-168341-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कोटला ज्यूरी में ऐतिहासिक देरची मेले का भव्य शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कोटला ज्यूरी में ऐतिहासिक देरची मेले का भव्य शुभारंभ
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
रामपुर ब्लॉक के कोटला ज्यूरी में शुक्रवार को ऐतिहासिक देरची मेले का शुभारंभ हुआ। यह तीन दिवसीय मेला देवी सिंहासिनी त्यावल कोटला के प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है। देवता दत्त महाराज बासरा और महारुद्र काजल गसो मेहमान देवता के रूप में कोटला मंदिर पहुंचे। देवी सिंहासिनी और कोटला वासियों ने मेहमान देवताओं का भव्य स्वागत किया। कोटला मंदिर पहुंचने पर माता सिंहासिनी ने अपने भाई देवता दत्त महाराज बासरा को राखी बांधी। उन्होंने देवता महारुद्र काजल गसो को भी राखी बांधी। यह परंपरा हर साल निभाई जाती है। शनिवार से शुरू हुआ यह मेला तीन दिन तक चलेगा। इसे ऐतिहासिक रूप से देरची मेले के नाम से जाना जाता है। यह रक्षाबंधन मेले के रूप में भी मनाया जाता है। देवी सिंहासिनी माता मंदिर कमेटी कोटला के प्रधान केवल राम वर्मा ने बताया कि मेले में कोटला और आसपास के सभी ग्रामीण शामिल होंगे। यह आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। मेला स्थानीय लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है।