फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Governor inaugurates International Lavi Fair, Rampur Bushahr, Shimla

लवी मेला संस्कृतियों, विचारों और व्यापारिक गतिविधियों का संगम : राज्यपाल

Mon, 11 Nov 2024 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का राज्यपाल ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर बुशहर में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उपस्थित रहीं। राज्यपाल ने कहा कि सदियों से लवी मेले ने व्यापारिक मेले के रूप में अपनी पहचान कायम रखी है। वर्तमान में प्रदेश के सांस्कृतिक उत्सव के रूप में उभर रहा है। यह मेला प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को प्रतिबिंबित करता है। हर साल रामपुर में लोग व्यापारिक गतिविधियों में भाग लेने के साथ-साथ परंपरा, एकता और सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करते हैं। राज्यपाल ने कहा कि इस मेले का अपना ऐतिहासिक महत्व है और यह व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ अपनी समृद्ध परंपराओं के लिए भी प्रसिद्ध है। विभिन्न राज्यों से आए सांस्कृतिक समूह एक मंच पर देश की विविध संस्कृति का प्रदर्शन कर अनेकता में एकता की भावना का संदेश देते हैं। यह मेला संस्कृति, विचारों और व्यापारिक गतिविधियों का संगम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में रामपुर का वाणिज्य और सांस्कृतिक केंद्र बनकर उभर रहा है। यह मेला आर्थिकी को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक संबंधों को भी मजबूत करता है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को संबल मिलता है और प्रदेश की संस्कृति का संवर्धन होता है। इस अवसर पर राज्यपाल ने माता भीमाकाली से प्रदेश के लोगों की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की और लवी मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मेले में ऊनी वस्त्र, सूखे मेवे और अन्य पारंपरिक शिल्प कला का प्रदर्शन किया जाता है। यह मेला पारंपरिक कारीगरों, बुनकरों और किसानों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने और बेचने का सुनहरा अवसर उपलब्ध करवाता है। इस उत्सव के माध्यम से संस्कृतियों का विलय हो रहा है। उन्होंने कहा कि कुंभ की तरह लवी मेला सांस्कृतिक पहचान कायम कर रहा है। इससे पहले राज्यपाल ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उपायुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय लवी मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने राज्यपाल और लेडी गवर्नर का स्वागत किया और मेले के दौरान आयोजित की जा रहीं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी दी। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed