{"_id":"6a4a370d4ec9c87f070f9099","slug":"government-wakes-up-after-a-year-tender-to-be-issued-for-bridge-construction-over-ganvi-khad-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-164042-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ध्वस्त हुआ जुगाड़ तो खुली पुल निर्माण की फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ध्वस्त हुआ जुगाड़ तो खुली पुल निर्माण की फाइल
विज्ञापन
गानवी खड्ड पर जल्द होगा बेली ब्रिज का निर्माण, तीन पंचायतों के ग्रामीणों को मिलेगी राहत। संवाद
एक साल बाद जागी सरकार, गानवी खड्ड पर पुल निर्माण के लिए 40 लाख का होगा टेंडर
. पुल को स्थापित करने के लिए खड्ड के दोनों किनारों पर बनेंगे ऊंचे एबटमेंट
. शनिवार को कलवर्ट बहने से दुर्गम क्षेत्र 15/20 की तीन पंचायतों का कट चुका है संपर्क
. दो विभागों के बीच फंसा था मामला, अब लोक निर्माण विभाग को सौंपा जाएगा पुल
मोहन मेहता
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। जुगाड़ ध्वस्त हुआ तो पुल के निर्माण की फाइल खुली। आखिरकार, एक साल के लंबे इंतजार के बाद सरकार जागी, जिससे दुर्गम क्षेत्र 15/20 के ग्रामीणों को उम्मीद बंधी है। लोक निर्माण विभाग ने गानवी खड्ड पर पुल निर्माण के लिए 40 लाख रुपये की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस राशि से खड्ड के दोनों किनारों पर ऊंचे एबटमेंट (आधार स्तंभ) बनाए जाएंगे। इसके बाद पुल स्थापित किया जाएगा। गानवी खड्ड पर बना पुल पिछले साल बाढ़ की चपेट में आ गया था। इसके बाद से खड्ड में आवाजाही के लिए अस्थायी व्यवस्था के तौर पर आरसीसी पाइप लगाकर कर कलवर्ट बनाया गया। यह कलवर्ट कई बार खड्ड के बहाव से क्षतिग्रस्त हुआ। बीते शुक्रवार को भी यह अस्थायी व्यवस्था ध्वस्त हो गई। इसके बाद तीन पंचायतों के ग्रामीणों की आवाजाही जोखिमभरी हो गई है। तीन पंचायतों के लोग एक साल से पुल के निर्माण की मांग उठा रहे हैं। अखबार ने भी इस मुद्दे को कई बार उठाया। अब करीब एक साल बाद विभाग की नींद खुली है। एबटमेंट बनने के बाद मेकेनिकल विभाग उसके ऊपर बेली ब्रिज का निर्माण करेगा। पुल बनने से क्षेत्र की तीन पंचायतों के ग्रामीणों का संपर्क जिला और उपमंडल से हमेशा के लिए जुड़ जाएगा। पुल निर्माण का रास्ता साफ होने से ग्रामीणों को भी राहत मिलेगी। कुछ साल पहले गानवी खड्ड पर बिजली बोर्ड ने गानवी जल विद्युत परियोजना के लिए बेली ब्रिज बनाया था। यहां से आगे की तीन पंचायतों की सड़कें भी बिजली बोर्ड के इसी पुल से जोड़ी गई थीं। पिछले साल बाढ़ में पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद दोबारा निर्माण की कोई जिम्मेदारी नहीं ले रहा था। यह मामला लोक निर्माण विभाग और विद्युत बोर्ड के बीच फंसा हुआ था। अब करीब एक साल बाद सरकार ने दोनों विभागों के उच्च अधिकारियों से बात कर पुल का निर्माण लोक निर्माण को सौंपने को कहा है। अब विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। बेली ब्रिज का निर्माण होने से क्षेत्र की गानवी, कूट और क्याव पंचायत के ग्रामीणों को सुचारू यातायात की सुविधा मिलेगी।
गानवी खड्ड में पुल के निर्माण के लिए विभाग दोनों तरफ एबटमेंट (आधार स्तंभ) के निर्माण का टेंडर कॉल कर किया जा रहा है। खड्ड के दोनों किनारों पर ऊंचे एबटमेंट का निर्माण किया जाएगा, ताकि खड्ड में पानी बढ़ने और बाढ़ की स्थिति में पुल सुरक्षित रहे सके। टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-- राहुल जंजीहा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग सराहन