{"_id":"695277f8ec83b0cabc087337","slug":"government-should-solve-the-problems-of-primary-teachers-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-151176-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: प्राथमिक शिक्षकों की समस्याओं को दूर करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: प्राथमिक शिक्षकों की समस्याओं को दूर करे सरकार
विज्ञापन
. संघ ने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याएं रखीं
. स्कूल कांप्लेक्स प्रणाली लागू होने से प्रभावित हो रही पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ (पीटीएफ) शिक्षा खंड निरमंड का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को अरसू में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री के समक्ष प्राथमिक शिक्षा और शिक्षकों से जुड़ी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि स्कूल कांप्लेक्स प्रणाली लागू होने के बाद प्राथमिक शिक्षा की स्वायत्तता प्रभावित हो रही है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इसका सीधा प्रभाव शिक्षकों के मनोबल, छात्रों की उपस्थिति और प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता पर पड़ रहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ कुल्लू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल चौहान ने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सरकार शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके सर्वोत्तम समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाएगी। प्राथमिक शिक्षक संघ निरमंड ने उम्मीद जताई कि सरकार शीघ्र ही शिक्षकों, विद्यार्थियों और प्राथमिक शिक्षा के व्यापक हित में सकारात्मक निर्णय लेगी। इस अवसर पर खंड निरमंड के अध्यक्ष संदेश ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीरा बिष्ट, महासचिव अरुण विमल, वेद शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, तरुण, रजत शर्मा, संजय दत्त और बृज लाल सहित कई अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।