{"_id":"65c61dcbfbce0542260e0258","slug":"government-schemes-told-through-songs-and-music-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-111961-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: गीत संगीत से बताईं सरकारी योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: गीत संगीत से बताईं सरकारी योजनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
करालश, नेरवा और देवत पंचायत में लोगों को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। सूचना एवं जन संपर्क विभाग के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में फोक मीडिया दल के कलाकारों द्वारा लोगों को जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी गई।
शुक्रवार को भगवती सांस्कृतिक मण्डल शंठा ने ग्राम पंचायत नेरवा तथा ग्राम पंचायत देवत में तथा जयश्वरी लोक नृत्य कलामंच के कलाकारों द्वारा रोहड़ू के ग्राम पंचायत करालश में भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कलाकारों ने बताया कि हिमाचल सरकार द्वारा आत्मनिर्भर हिमाचल, समृद्ध हिमाचल बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
वर्तमान सरकार द्वारा ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम चलाया गया है। इसमें आम जनता की समस्याओं को सुना जाता है। और उसका मौके पर ही निपटारा किया जाता है। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। कलाकारों ने समूह गीत “खुशी की लहर है आई“ के माध्यम से पुरानी पेंशन की बहाली, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना तथा विधवा पुनर्विवाह योजना की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत नेरवा की प्रधान वनीता भी उपस्थित रही। राजेश हंसरेटा।