फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Gopalpur, planted cedar saplings, gave message of environmental protection

Rampur Bushahar News: गोपालपुर में रोपे देवदार के पौधे, संरक्षण का भी लिया संकल्प

Wed, 11 Sep 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Gopalpur, planted cedar saplings, gave message of environmental protection
रामपुर के गोपालपुर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती महिला। संवाद
महिलाओं और युवाओं ने पौधे लगाओ, पर्यावरण बचाओ का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। श्रीखंड महादेव मंदिर कमेटी बटाली गोपालपुर ने वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। बुधवार को एक पौधा मां के नाम मुहिम के तहत देवदार के पौधे रोपे गए। पौधरोपण अभियान में प्रदेश पुलिस प्रथम वाहिनी जुन्गा से सेवानिवृत्त निरीक्षक बिहारी लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुहिम के तहत करीब 60 देवदार के पौधे रोपे और संरक्षण का संकल्प लिया। महिला मंडल बटाली और महिला मंडल गोपालपुर ने भी पौधरोपण कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया। श्रीखंड महादेव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश नेगी ने बताया कि समिति हर वर्ष पौधरोपण अभियान चलाती है। सभी लोगों से पौधे लगाओ, पर्यावरण बचाओ का आह्वान किया जा रहा है। इस मौके पर किशन ठाकुर, कर्म चंद राणा, सिंधु सिह, तिलक राज शर्मा, जय सिंह मेहता, मनोज शर्मा, दीपू ठाकुर, सोहन सिंह, विकास ठाकुर, हरमेंद्र शर्मा, सुरेंद्र चौहान, देवेंद्र सिंह, बॉबी, भूषण और महेंद्र जैन सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed