फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   gold won in sports gold won in sports

Rampur Bushahar News: अभ्युदय ने राष्ट्रीय मिक्सड मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

Wed, 21 May 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
अब बहरीन में होने वाली एशियन गेम्स में दिखाएगा दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। डीपीएस झाकड़ी स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्र अभ्युदय सिंह चंदेल ने राष्ट्रीय मिक्सड मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और स्कूल का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतने के बाद अब अभ्युदय आगामी यूथ एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करेगा।


गौर हो कि 18 से 20 मई तक मुंबई में आयोजित नेशनल मिक्सड मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में डीपीएस स्कूल झाकड़ी के छात्र अभ्युदय सिंह चंदेल ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया। प्रतियोगिता में अभ्युदय ने स्वर्ण पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता फैडरेशन मार्शल आर्टस, जो ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ मिक्सड मार्शल आर्टस नीदरलैंड के साथ संबद्धता है। इससे पहले भी राज्यस्तरीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अभ्युदय अपने बेहतर खेल प्रदर्शन से कई स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। अभ्युदय अब अक्तूबर 2025 में बहरीन में होने वाली यूथ एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed