{"_id":"61aa17a74c40e93caf0ba853","slug":"giz-gives-pruning-tips-to-gardeners-in-tharla-rampur-hp-news-sml3922037114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठारला में जीआईजेड ने बागवानों को प्रू्निंग के दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठारला में जीआईजेड ने बागवानों को प्रू्निंग के दिए टिप्स
विज्ञापन
विकास खंड निरमंड की चायल पंचायत के ठारला में जीआई जेड की ओर से प्रूनिंग प्रशिक्षण शिविर में मौजूद
- फोटो : RAMPUR-HP
नित्थर (कुल्लू)। निरमंड विकास खंड की चायल पंचायत के ठारला में जीआईजेड ने एक दिवसीय कटिंग-प्रूनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बागवानों को सेब के पेड़ों की प्रूनिंग के गुर सिखाए गए।
प्रगतिशील किसान-बागवान राजेश खिमटा ने बागवानों को कटिंग-प्रूनिंग की जानकारी दी। उन्होंने कहा हम पुराने तौर तरीके से सेब के पेड़ों की कांट-छांट कर रहे हैं, जो कि गलत है। हमें कटिंग की सही जानकारी होनी अति आवश्यक है, जिससे सेब के पेड़ बीमारी से बचे रहें। सेब के पेड़ों में धूप का लगना बहुत जरूरी है। सेंटर लीडर का भी विशेष ध्यान रखना होगा।
कट कैसे लगाना है, नई टहनी कैसे निकालनी, पुराने बड को कैसे काटना, नया बड कैसे तैयार करना, छोटे और बड़े पेड़ पर उन्होंने बागवानों को प्रेक्टिकल कर समझाया। उन्होंने कहा कि अधिकतर सेब के बगीचे गलत कटिंग से नष्ट हो रहे हैं। वहीं जीआईजेड की ओर से पवन जोशी ने किसान-बागवानों का शिविर में आने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व प्रधान देवी सिंह ठाकुर, गवर्धन सिंह, मोहन सिंह, बादल राठौर, सूरत राम, केशव राम, बाबू राम ठाकुर, विनय कुमार, सुंदर सिंह, कर्म सिंह, गंगा सिंह, राम लाल, बलवीर, मोहन, गोविंद, राजेश सोनू, ओम प्रकाश और रूपलाल सहित कई अन्य बागवान मौजूद रहे।