{"_id":"69cbbc57c6a9f43433040220","slug":"girls-shine-in-the-examination-results-of-olava-school-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-157163-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दिव्या शर्मा ने दलाश क्लस्टर में रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दिव्या शर्मा ने दलाश क्लस्टर में रहीं प्रथम
विज्ञापन
ओलवा स्कूल में परीक्षा परिणाम में चमकीं बेटियां
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। दलाश क्लस्टर के तहत राजकीय उच्च विद्यालय ओलवा में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। कक्षा छठी से नौवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। दलाश क्लस्टर में कक्षा आठवीं की दिव्या शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया है। सानवी शर्मा ने दूसरा और अनुष्का ने तीसरा स्थान हासिल किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनमोहन शर्मा ने बताया कि आठवीं कक्षा की छात्रा दिव्या शर्मा पुत्री नंद लाल शर्मा ने 800 में से 758 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा आठवीं की छात्रा सानवी शर्मा पुत्री विकानंद और अनुष्का पुत्री नरेश कुमार ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 752 और 740 अंक प्राप्त किए। कई छात्रों ने 700 से अधिक अंक हासिल किए हैं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार सभी कक्षाओं में अधिकतर विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहा है।मुख्य अध्यापक मनमोहन शर्मा ने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया।