फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Girl students of government schools shine in merit

Rampur Bushahar News: मेरिट में छाईं सरकारी स्कूलों की छात्राएं, टॉप टेन में बनाई जगह

Sat, 20 May 2023 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Sat, 20 May 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Girl students of government schools shine in merit
कशिश
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के सरकारी स्कूल की छात्राओं ने जमा दो की परीक्षा में पूरे प्रदेश में टॉप 10 में जगह बनाई है। इससे पूरे रामपुर उपमंडल में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह पहली बार है जब रामपुर खंड की तीन छात्राओं ने टॉप 10 में जगह बनाई है। कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर की कशिश नेगी ने कला संकाय में पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

कशिश ने 485 अंक लेकर यह स्थान हासिल किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रचोली की छात्रा नमिता पुत्री बुद्धराम ने पूरे प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। नमिता ने 482 अंक हासिल किए हैं। इन दो छात्राओं के अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दत्तनगर स्कूल की छात्रा स्मृति भंडारी ने 478 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में 9वां स्थान हासिल किया है। 12वीं की परीक्षा में इस बार सरकारी स्कूलों का डंका बजा है। तीनों छात्राओं के अभिभावक भी काफी खुश हैं। तीनों छात्राओं का लक्ष्य अब प्रतियोगी परीक्षाओं को उत्तीर्ण कर आगे बढ़ना है।
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में तीसरे नंबर पर रही कशिश नेगी ने बताया कि उनका लक्ष्य एक सफल आईएएस अधिकारी बनकर समाज सेवा करना है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता और सभी शिक्षकों को दिया है। वहीं स्मृति भंडारी ने कहा कि उनका लक्ष्य भी प्रशासनिक अधिकारी बनना है। इस सफलता में मेरे माता पिता और सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रचोली की छात्रा नमिता ने बताया कि आईएएस अधिकारी बनाना। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय माता पिता और शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दत्तनगर स्कूल की छात्रा स्मृति भंडारी ने 478 अंक लेकर बोर्ड मेरिट सूची में नौवां स्थान हासिल किया है। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग के छात्र पीयूष गौतम ने विज्ञान संकाय में 500 में से 487 (97.4 प्रतिशत) अंक लेकर प्रदेशभर में चौथा स्थान हासिल किया है। कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग की छात्रा दीपिका ने कला संकाय में 479 अंक प्राप्त कर प्रदेश में आठवां रैंक हासिल किया है। संवाद

कशिश

कशिश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed