{"_id":"6aa14c4f0e1af7b5620d9860","slug":"garmpani-nathpa-road-to-undergo-transformation-at-a-cost-of-crore-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-169319-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: गर्मपानी-नाथपा सड़क का 22.45 करोड़ से होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: गर्मपानी-नाथपा सड़क का 22.45 करोड़ से होगा कायाकल्प
विज्ञापन
विकास की बात : नाथपा और काचरंग पंचायत के ग्रामीणों को जल्द मिलेगी बेहतर सड़क की सुविधा
. पीएमजीएसवाई के तहत 10 किलोमीटर सडक़ की जल्द सुधरेगी हालत
. किसान-बागवानों को नकदी फसलें मंडी पहुंचाने में नहीं होगी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला(किन्नौर)। किन्नौर जिले की नाथपा और काचरंग पंचायत के ग्रामीणों को जल्द पक्की सड़क की सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत गर्मपानी से नाथपा तक सड़क का कायाकल्प किया जाएगा। इस सड़क की हालत सुधरने से दो पंचायतों के किसानों-बागवानों को नकदी फसलें मंडी पहुंचाने में आसानी होगी। लोक निर्माण विभाग ने दो वर्ष के भीतर इस सड़क को चकाचक करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बेहतर सड़क सुविधा को तरसे नाथपा और काचरंग पंचायत के ग्रामीणों की वर्षों से चली आ रही समस्या का जल्द समाधान होगा। लोक निर्माण विभाग करीब 22.45 करोड़ रुपये की लागत से करीब 10 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत सुधारेगा। सड़क के सुधरने से दोनों पंचायतों की करीब एक हजार से अधिक की आबादी सीधे तौर पर लाभान्वित होगी। क्षेत्र के ग्रामीण और किसान-बागवान वर्षों से खस्ताहाल सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। खासकर, बागवानों को सेब सहित अन्य उत्पाद मंडी पहुंचाना परेशानी भरा बना रहता था, लेकिन अब जल्द ही नाथपा और काचरंग पंचायत के ग्रामीणों को राहत मिलेगी। इस सड़क को चौड़ा किया जाएगा। साथ ही सड़क की टारिंग, मेटलिंग, निकासी नाली, पेरापिट, क्रैश बैरियर और सुरक्षा दीवार लगाने के कार्य किए जाएंगे। विभाग ने जनवरी 2028 तक कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। पूर्व प्रधान नाथपा आरपी युलाम ने कहा कि सड़क को पक्का करने का मुद्दा उन्होंने कई बार उठाया और अब पीएमजीएसवाई के तहत सड़क की हालत सुधर रही है। उन्होंने सड़क की हालत सुधारने पर केंद्र सरकार और लोक निर्माण विभाग का आभार जताया है।
पीएमजीएसवाई चरण-4 के तहत गर्मपानी से नाथपा तक सड़क को पक्का किया जाएगा। 22.45 करोड़ रुपये की लागत से सड़क की हालत सुधारी जाएगी। जल्द ही ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।
- प्रमोद नेगी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग भावानगर