{"_id":"678e5010c8a9080b68048b3d","slug":"gardens-in-danger-from-uncertified-nursery-plants-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-128595-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अप्रमाणित नर्सरी के पौधों से संकट में बगीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अप्रमाणित नर्सरी के पौधों से संकट में बगीचे
विज्ञापन
दूसरे राज्यों से पहुंच रही पौधों की नर्सरी से वायरस का बढ़ा खतरा, बागवान चिंतित
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू। प्रदेश में दूसरे राज्यों की नर्सरी से सेब और अन्य फलों के अप्रमाणित पौधे पहुंचना शुरू हो गए हैं। प्रदेश के कुछ पंजीकृत नर्सरी उत्पादक इन पौधों को मंगवाकर अपने खेतों में जमा कर रहे हैं। गैर पंजीकृत नर्सरी से पहुंच रहे अप्रमाणित पौधों से बगीचों में खतरनाक वायरस के फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार, प्रदेश के कुछ पंजीकृत सेब नर्सरी उत्पादक इन पौधों की खेप दूसरे राज्यों से कम दाम पर खरीदकर ला रहे हैं। बारिश के बाद सेब के पौधे रोपने का कार्य शुरू हो जाता है। उसके बाद यही पौधे लोगों को पंजीकृत नर्सरी के नाम पर दो से तीन गुणा अधिक दाम पर बेचे जाएंगे। प्रदेश के बागवानी क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे वायरस को लेकर बागवान चिंतित हैं। वायरस के संक्रमण से पौधों की उम्र और फल उत्पादन लगातार प्रभावित हो रहा है। वानिकी विश्वविद्यालय अभी तक सेब के कई खतरनाक वायरस खोज चुका है, लेकिन इन मुनाफाखोरों को रोकने में सरकारी तंत्र नाकाम नजर आ रहा है। नर्सरी रजिस्ट्रीकरण एवं विनियम अधिनियम 2015 के अनुसार पंजीकृत नर्सरी के भीतर के ही पौधे को बेचने की अनुमति होती है। नर्सरी से खरीदार के सामने ताजा पौधे भूमि से उखाड़कर बेचना होता है। बिक्री के बाद खरीदार को उसका बिल भी देना होता है। खराब और बीमारी से ग्रस्त पौधों को नर्सरी के अंदर की नष्ट करना पड़ता है। ऐसे में लापरवाही पाई जाए, तो नर्सरी मालिक को एक साल की कैद तक का प्रावधान भी है, लेकिन अभी तक नर्सरी अधिनियम को सख्ती से लागू नहीं किया जा रहा है।
सरकार को प्रभावी कदम उठाने की जरूरत
प्रदेश संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान का कहना है कि हर साल प्रदेश में दूसरे राज्यों और कश्मीर से यहां गैर प्रमाणित नर्सरी पहुंच रही है। इसमें घातक वायरस पहुंचने का खतरा बना हुआ है। पौधों के खरीदारों को न तो कोई बिल दिए जाते हैं और न ही नर्सरी के सरकार से पंजीकरण का कोई प्रमाण रहता है। हर साल बगीचों में घातक वायरस मिल रहे हैं, इसलिए इस पर रोक लगाने की जरूरत है। बैरियरों पर ऐसे वाहनों को रोककर इसके सप्लायरों कार्रवाई की जरूरत है।
विभाग को अगर पुख्ता जानकारी मिले तो कार्रवाई की जाएगी। पहले भी हर साल विभाग कार्रवाई करता रहा है। बागवान जिस नर्सरी से पौधे खरीदें, उससे बिल जरूर लें। दूसरे राज्यों से पहुंची नर्सरी को खरीदने से बचें। सेब, चेरी, आड़ू और नाशपाती में नए वायरस देखने को मिल रहे हैं। जागरूक बागवान मुनाफाखोरी के चक्कर में सेब आर्थिकी को संकट डालने वालों की उच्च स्तर पर शिकायत करें। - डाॅ. संजय चौहान, विषय वाद विशेषज्ञ, उद्यान विभाग