फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Fulyach festival begins, Kinnaur, Rupi Panchayat, Bhavanagar

Rampur Bushahar News: फुल्याच पर्व शुरू, भेड़ पालकों ने देवताओं को पहनाईं फूलों की मालाएं

Sun, 25 Aug 2024 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
रूपी के टेरेस नारायण से हुई शुरुआत, 20 भादो से जिले के दूसरे क्षेत्रों में शुरू होगा पारंपरिक पर्व
विज्ञापन

पारंपरिक परिधानों में सजधज कर ग्रामीणों ने पर्व का लिया आनंद

संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में फूलों का मेला यानी फुल्याच पर्व का शुभारंभ हो गया। जिले की रूपी पंचायत से रविवार को इस पर्व की शुरुआत हुई। 20 भादो से जिले के अन्य क्षेत्रों में यह पूर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। रूपी पंचायत के टेरेस नारायण मंदिर से रविवार को फुल्याच पर्व का शुभारंभ हुआ। देवलुओं और ग्रामीणों ने जूगयो उख्यांग हो ले रूपी टेरेस नारायण गाने के साथ पर्व का शुभारंभ किया। पारंपरिक परिधानों में सजधज कर ग्रामीणों ने फुल्याच पर्व का आनंद लिया। पर्व के पहले दिन रूपी के तालो कंडे से भेड़ पालकों ने देर शाम को बेशकीमती फूल ब्रह्मकमल, रतनजोत सहित अन्य फूलों से बनी मालाएं देवता टेरेस नारायण, सुरू टेरेस नारायण और थंबा वीर को पहनाईं।
शिमला जिले के सुरू गांव स्थित सुरू टेरेस नारायण तीन वर्ष बाद इस पर्व में भाग ले रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने कंडों से आए भेड़ पालकों का स्वागत किया और उनका आदर सत्कार किया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों और भेड़पालकों ने खूब नाटी लगाई।
विज्ञापन

हुरवा गांव में पांच दिन चलेगा पर्व
सोमवार को हुरवा गांव के ब्रेतीदे नामक स्थान से छोटे बच्चे फूल मालाओं के साथ नाचते गाते हुए मेलास्थल पर पहुंचेंगे। उसके बाद यहां मेले का शुभारंभ होगा और दिनभर नाटियों को खूब दौर चलेगा। मंगलवार को तीनों देवता मझगांव के थानंग मंदिर पहुंचेगे और 31 अगस्त तक मझगांव मंदिर में ठहरेंगे। यहां पांच दिन तक यह पर्व चलेगा। एक सितंबर को क्षेत्र से बाहर ब्याही गई जाई-जतियां देवताओं को भेंट अर्पित कर शुभ आशीर्वाद लेंगी और वापस लौटेंगी। उसके बाद 20 भादो से जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाएगा। सांगला वैली के किल्बा, सापनी, बटूरी, ब्रुआ, शौंग, चांसू, कामरू, सांगला, बटसेरी, रक्षम और छितकुल सहित अन्य क्षेत्रों में यह पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्व के आयोजन की तैयारियां पूरीं
टेरेस नारायण मंदिर कमेटी मोहतमीन करतार सिंह नेगी, माथास होशियार सिंह नेगी, माली चनेल सिंह नेगी, पुजारी अरूण नेगी, पूर्व प्रधान रूपी रघुदास नेगी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फुल्याच पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पर्व के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed