{"_id":"6a8af84e824a7404d50bbcb8","slug":"free-eye-check-up-camp-in-sarahan-one-thousand-patients-examined-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-167937-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सराहन में निशुल्क नेत्र जांच शिविर, एक हजार मरीजों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सराहन में निशुल्क नेत्र जांच शिविर, एक हजार मरीजों की हुई जांच
विज्ञापन
सराहन में आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर में पहुंचे लोग। स्रोत : एसोसिएशन
. सराहन सहित 15/20 वैली की एक दर्जन पंचायतों के ग्रामीणों ने लिया शिविर का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
सराहन में रविवार को बुशहर स्पोर्ट्स कल्चरल एंड एनवायरमेंट एसोसिएशन की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में सराहन सहित 15/20 वैली की पंचायतों से पहुंचे एक हजार मरीजों की आंखों की जांच की गई। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल सोनी ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना था। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की ओर से भविष्य में भी इस तरह के निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाए जाएंगे। हर वर्ष आयोजित होने वाले शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों को बुलाकर मरीजों को बेहतर उपचार और परामर्श उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।