फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   four poling station shifted in jubbal kotkhai vidhansabha

जुब्बल-कोटखाई के चार मतदान केंद्रों के भवन बदले

Sun, 23 Oct 2022 10:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
रोहडू। जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों को बदलने की चुनाव आयोग से अनुमति मिल गई है। अब इन क्षतिग्रस्त भवनों के चार मतदान केंद्र समीप के दूसरे भवनों में स्थानांतरित किए जाएंगे। क्षतिग्रस्त और जर्जर भवनों को देखते हुए निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन आयोग को इसकी सिफारिश भेजी थी।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम जुब्बल राजीव सांख्यान ने बताया कि 65/3 अडियाला प्राथमिक पाठशाला का भवन क्षतिग्रस्त होने के कारण अब वहां का मतदान केंद्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागी के स्कूल भवन में बदला गया है। इसी प्रकार 65/7 रजटाड़ी के स्कूल भवन में आग लगने के बाद अब वहां का मतदान केंद्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलबोग के साइंस ब्लॉक में बदल दिया गया है।
विज्ञापन

मतदान केंद्र 65/94 बटाड़ प्राथमिक पाठशाला से मतदान केंद्र को अब महिला मंडल भवन बटाड़ में बदला गया है। 65/74 थाना कशैनी का मतदान केंद्र अब सामुदायिक भवन कशैनी की धरातल मंजिला में बदला गया है। उन्होंने कहा इसकी पूर्व सूचना सभी को दे दी गई है, जिससे लोगों को मतदान के समय परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed