{"_id":"668fdd853b1477640e05e1c4","slug":"four-persons-of-nepali-origin-arrested-in-thopan-with-1-kg-986-grams-of-opium-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-118619-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठोपन में चार नेपाली मूल के व्यक्ति 1 किलो, 986 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठोपन में चार नेपाली मूल के व्यक्ति 1 किलो, 986 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। मूरंग थाने के तहत विशेष अन्वेषण टीम ने चार नेपाली मूल के लोगों को एक किलो, 986 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, वीरवार को थाना मूरंग के अंतर्गत विशेष अन्वेषण टीम ने गर्म पानी, ठोपन के पास नेपाली मूल के चार व्यक्ति दिल्ली बहादुर सिंह, केशव कुमई, जंग बहादुर कुमई और डकबर वोहरा से एक किलो, 986 ग्राम अफीम पकड़ी। पुलिस अधीक्षक किन्नौर सुष्टि पांडे ने बताया कि जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। पुलिस नशा माफियाओं को खत्म करने के लिए विशेष अभियान के तहत समय-समय पर नशा माफियाओं की धर पकड़ कर इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करती रही है। नशे की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।