फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Four incidents of house fires in Rohru in a month

Rampur Bushahar News: पुराने हीटिंग प्वाइंट और स्विच बदलें, घरों का करवाएं बीमा

Sun, 26 Oct 2025 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
आग की घटनाओं से बचाव पर लोगों को जागरूक करेगा प्रशासन
विज्ञापन

उपमंडल में एक महीने में घरों में आग लगने की हुई चार घटनाएं, करोड़ों की संपत्ति हुई राख
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। सर्दियों के मौसम बढ़ रहीं आग की घटनाओं से बचाव को लेकर रोहड़ू प्रशासन जागरूकता अभियान चलाएगा। उपमंडल में एक महीने में घरों में आग लगने की चार घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें करोड़ों रुपये की संपत्ति राख हो गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। साथ ही सलाह दी है कि लोग अपने घरों के पुराने उपकरणों को बदलें और अपने मकान का बीमा जरूर करवाएं ताकि नुकसान की भरपाई हो सके। रोहड़ू के एसडीएम धर्मेश रमोत्रा ने बताया कि जल्द ही खंड विकास अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर आग की घटनाओं के विषय में जागरूकता अभियान चलाएंगे। सर्दियों के मौसम में लकड़ी के बने घरों में हीटर और गीजर चलने से बिजली के तार पर अधिक दबाव पड़ता है। इस कारण शार्ट सर्किट होने का अधिक खतरा रहता है। मकानों में लगाए गए हीटिंग प्वाइंट और बिजली के स्विच भी पुराने हो जाते हैं। इस कारण भी शार्ट सर्किट होने की अधिक आशंका रहती है, इसलिए मकान मालिकों को समय रहते यह उपकरण बदल देने चाहिए। उपमंडल रोहड़ू के गांवों में लोग सर्दियों के मौसम में लकड़ी के बने घरों में घास भी रखते हैं। इस कारण भी आग लगने की अधिक आशंका रहती है। एसडीएम ने बताया कि एक महीने में रोहड़ू उपमंडल में आग की चार घटनाएं पेश आई हैं। इसमें करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है। ऐसे में उपमंडल रोहड़ू के सभी लोगों को रिहायशी मकान का बीमा अवश्य करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed