फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   forest gaurd recruitment started from 24th september in patbangla ground

रामपुर के पाटबंगला मैदान में आज से शुरू होगी वन रक्षकों की भर्ती

Thu, 23 Sep 2021 07:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर के पाटबंगला मैदान में शुक्रवार से वनरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। भर्ती प्रक्रिया के तहत 24 सितंबर से 2 अक्तूबर तक अभ्यर्थियों के ग्राउंड टेस्ट होंगे। भर्ती प्रक्रिया में शिमला, किन्नौर और कुल्लू जिले के युवा भाग लेंगे। वन विभाग के मुख्य अरण्यपाल अजीत ठाकुर इस भर्ती प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ करेंगे। वन सर्कल रामपुर के तहत कुल 23 वनरक्षकों के लिए भर्ती प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

प्रथम चरण में वन रक्षकों के लिए ग्राउंड टेस्ट की प्रक्रिया 24 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगी। इसमें अभ्यर्थियों के लिए 100 मीटर, 800 मीटर दौड़, हाई जंप, लांगजंप जैसी बाधाओं को पार करना होगा। इसमें पास होने वाले अभ्यर्थी लिखित परीक्षा के लिए चयनित होंगे। 9 दिनों तक चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में तीन जिलों से सैकड़ों अभ्यर्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन

वन विभाग ने भर्ती प्रक्रिया के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वन विभाग रामपुर के मुख्य अरण्यपाल अजीत ठाकुर ने बताया कि प्रदेश भर में वन रक्षकों के पदों को भरा जा रहा है। इसी कड़ी में रामपुर सर्कल के तहत 23 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed