फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   forest fire in edashi nither

Rampur Bushahar News: एडशी के जंगल में भड़की आग, वन संपदा को पहुंचा नुकसान

Sat, 24 Dec 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
forest fire in edashi nither
नित्थर के एडशी क्षेत्र में आग की चपेट में आया जंगल। - फोटो : RAMPUR-HP
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर में एडशी के जंगलों में शनिवार को अचानक आग भड़क गई। जंगल में लगी आग में बेशकीमती वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। आग में देवदार के दर्जनों पेड़ भेंट चढ़ गए हैं।
विज्ञापन

वहीं सेब बाहुल्य क्षेत्र होने से स्थानीय बागवानों को अपने बगीचों को बचाना भी चुनौती बन गया है। लोगों ने बताया कि जंगल की आग में 20 वर्षों से ज्यादा के समय से उगे देवदार के पौधों को नुकसान पहुंचा है। देवदार के पेड़ों से यह क्षेत्र काफी खूबसूरत दिखता है, लेकिन शरारती तत्वों के आग लगाने से पेड़ झुलस गए हैं। दुराह पंचायत की पूर्व प्रधान मंजू ठाकुर ने आग लगने की लगातार पेश आ रही घटनाओं पर चिंता जताई है।
विज्ञापन

उन्होंने आग लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष महिला मंडल क्षेत्र में पौधे रोपने का प्रयास करते हैं। लेकिन आग लगने से उनकी सालों की मेहनत पर पानी फिर गया है। डीएफओ वन सर्कल लूहरी चमन राव ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से बारिश नहीं हुए है। वहीं लोग इस रूढ़िवादी धारणा से बचें कि जंगल में आग लगाने से बारिश आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवान अभी सेब की टहनियों को जलाते हैं। इससे भी आग की लगने की आशंका रहती है। उन्होंने बागवानों और सभी लोगों से आग्रह किया है कि रूढ़िवादी सोच को छोड़ें और आग से बेशकीमती वन संपदा को नुकसान न पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed