फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   forest fire four house brun in labana sadana rampur

लबाना- सदाना में जंगल की आग में चार मकान जले, सात परिवार बेघर

Sat, 09 Apr 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
forest fire four house brun in labana sadana rampur
लबाना- सदाना गांव में लगी आग - फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर ब्लॉक के दुर्गम क्षेत्र लबाना सदाना पंचायत में शनिवार दोपहर जंगल की आग रिहायशी क्षेत्रों में फैलने से चार मकान जलकर राख हो गए। इस घटना में सात परिवार बेघर हो गए हैं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद रिहायशी इलाकों में फैली आग पर काबू पाया, जिससे अन्य घर और गांव इसकी चपेट में आने से बच गए। घटना में लोगों के मकान के साथ ही घरों में रखा सामान भी जलकर राख हो गया है। आग गांव तक फैलने से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घटना रामपुर से 45 किलोमीटर दूर लबाना सदाना की है, जहां के जंगल में शनिवार दोपहर करीब दो बजे आग लग गई। इसी समय तेज हवाएं चलने से आग तेजी से जंगल के साथ-साथ सदाना गांव तक पहुंच गई। इससे पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। लोग गांव में फैली आग को रोकने के लिए मौके पर पहुंचे लेकिन अंधड़ के कारण आग ने थोड़े ही समय में गांव के चार मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे पूरे गांव के जलने का खतरा मंडरा रहा था।
विज्ञापन

लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को गांव में फैलने से रोका और काबू पाया। इस अग्निकांड में सात परिवार बेघर हो गए हैं। साथ ही घरों के साथ सारा सामान भी जल गया है। इसमें कपड़े, फर्नीचर, जेवरात शामिल हैं। इसकी सूचना मिलते ही रामपुर से एसडीएम सुरेंद्र मोहन और डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर घटना स्थल के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही रामपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी रवाना हुई। रामपुर से घटना स्थल की दूरी करीब 45 किलोमीटर होने से फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही चारों घर जलकर राख हो गए। हालांकि ग्रामीणों ने आग को गांव के क्षेत्र में बुझा दिया है लेकिन जंगल में अभी भी आग नहीं बुझी है। अब सात परिवारों के सामने अपने भविष्य की चिंता रही है। लोगों ने प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के मदद की मांग उठाई है।

एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया तेज अंधड़ के कारण जंगल की आग ने सदाना गांव के चार मकान जलकर पुरी तरह नष्ट हो गए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को फौरी राहत में 15-15 हजार नगद के साथ तिरपाल और कंबल वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed