फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   forest fire chopal house and apple tree brun

रामपुर बुशहर: चौपाल में आग दो मंजिला मकान समेत सेब के सैकड़ों पौधे जले

Sun, 19 Feb 2023 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल की ग्राम पंचायत माटल के गांव कफरोना में आग लगने से दोमंजिला मकान जलकर राख हो गया है तो वहीं सेब के बगीचों में लगे सैकड़ों पौधे झुलस गए हैंं। आग की इस घटना से लोगों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि घासनियों में आग लगने के बाद यह फैलती हुई रिहायशी क्षेत्रों तक पहुंच गई। आग लगने से सीताराम ठाकुर पुत्र परमानंद गांव खफरौना का दो मंजिला मकान जलकर स्वाह हो गया।

जानकारी के मुताबिक आग पहले घर के आसपास घासनियों और झाड़ियों में लगी। इसके बाद हवा के कारण आग मकान तक पहुंच गई। मकान में आग लगने की सूचना मिलते ही 40 से 50 लोग एकत्रित हुए आग बुझाने का प्रयास किया। हवा तेज होने के कारण लोगों को आग पर काबू में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। आग इतना अधिक फैल चुकी थी कि देखते ही देखते लकड़ी का बना दोमंजिला मकान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि मकान में कोई नहीं रहता था। इसके अलावा आग में ईश्वर सिंह पुत्र दौलत राम निवासी गांव घुरला डाकघर बम्टा तहसील चौपाल के बगीचे में आग में लगे 200 पौधे झुलस गए हैं। साथ ही दो घास की टोलियां भी जल गई हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा खजान सिंह पुत्र करमू राम निवासी गांव लाणी बम्टा चौपाल जिला शिमला के सेब के पौधे भी जल गए हैं। आग लगने से ग्राम नार में अमर सिंह नेगी, भाग मल नेगी, प्रेम सिंह झगटा, लायक राम और प्रकाश चंद आदि के सैकड़ों पौधे सेब और नाशपाती के पौधे भी जल गए हैं। इससे लाखों का नुकसान हुआ है। सभी ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम चौपाल चेतसिंह ने बताया की तहसीलदार को नुकसान का आकलन करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने आम जनता से आग्रह किया है अपने बगीचों में झाड़ियां न जलाएं। लोगों के बगीचों से आग फैलकर जंगलों तक पहुंच रही है। इससे वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed