फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Following an objection raised by the Village Improvement Committee, a revenue team inspected the Rajpura project

Rampur Bushahar News: ग्राम सुधार कमेटी की आपत्ति पर राजस्व टीम ने राजपुरा परियोजना का किया निरीक्षण

Thu, 27 Aug 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Following an objection raised by the Village Improvement Committee, a revenue team inspected the Rajpura project
राजपुरा परियोजना के निरीक्षण के दौरान मौजूद तहसीलदार, परियोजना प्रबंधन और ग्राम सुधार कमेटी के
. तहसीलदार और परियोजना प्रबंधन के समक्ष रखी कई लंबित समस्याएं
विज्ञापन

. चेताया, जल्द मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन करने को होंगे मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ग्राम सुधार कमेटी शलाटी की आपत्तियों के आधार पर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भड़ावली पंचायत के राजपुरा में बनी 9.9 मेगावाट जलविद्युत परियोजना का दौरा किया। राजपुरा हाइड्रो प्रोजेक्ट के प्रबंधक की उपस्थिति में परियोजना क्षेत्र का मौके पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार रामपुर योगेश कुमार के साथ राजस्व टीम, परियोजना के अधिकारी और ग्राम सुधार कमेटी के पदाधिकारी सहित परियोजना प्रभावित मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद अधिकारियों, कंपनी प्रबंधन और ग्राम सुधार कमेटी के प्रतिनिधियों के बीच बैठक कर ग्रामीणों की आपत्तियों और मांगों पर चर्चा की गई। इस दौरान आपसी समन्वय स्थापित कर समस्याओं के समाधान की पहल की गई। ग्राम सुधार कमेटी ने कंपनी प्रबंधन के समक्ष प्रभावित ग्रामीणों से जुड़ी कई मांगें रखीं। कमेटी ने परियोजना की ओर से स्थानीय युवाओं के खिलाफ झूठे दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग उठाई। परियोजना के कारण भूमिहीन हुए लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने की भी मांग उठाई। इसके अलावा कमेटी ने मांग रखी कि परियोजना के आसपास जिन स्थानीय लोगों की जमीनें, घर हैं और जिनके आने-जाने के रास्ते परियोजना क्षेत्र से होकर गुजरते हैं, उन्हें आवाजाही में किसी प्रकार की रोक-टोक न की जाए। ग्रामीणों ने कहा कि स्थानीय लोगों के पारंपरिक रास्तों और आवागमन को सुचारू बनाए रखना जरूरी है। ग्राम सुधार कमेटी शलाटी के अध्यक्ष तिलक राज खिमटा ने कहा कि बैठक के दौरान कंपनी प्रबंधक ने ग्राम सुधार कमेटी को आश्वस्त किया है कि कमेटी की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और सकारात्मक परिणाम सामने लाने का प्रयास किया जाएगा। इस पहल से ग्रामीणों और परियोजना प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने की उम्मीद जगी है। वहीं, भड़ावली पंचायत के पूर्व उपप्रधान दिनेश खमराल ने कहा कि यदि परियोजना प्रबंधन की ओर से प्रभावितों की लंबित मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि करोड़ों की राशि कमाने के बाद ही परियोजना प्रबंधन प्रभावितों को हक को कुचल रही है। परियोजना ने विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगाई गई है। इस मौके पर पृथ्वी राज, राकेश चौहान, सचिन, अनिल, जॉनी, रोनू चौहान, तिलक नेगी, जवाहर लाल कायथ, चुन्नी लाल और राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article