फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Folk singer Ramesh Thakur rocked the final cultural event of the three-day Siraj festival.

Rampur Bushahar News: तेरी मेरी दोस्ती सरला गाने पर झूमे दर्शक

Wed, 05 Nov 2025 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Folk singer Ramesh Thakur rocked the final cultural event of the three-day Siraj festival.
आनी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुतियां देते कलाकार। संवाद
.तीन दिवसीय सिराज उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक में लोक गायक रमेश ठाकुर ने मचाया धमाल
विज्ञापन


. लोक गायिका रोशनी शर्मा, गायक अमर ठाकुर सहित अन्य कलाकारों ने बांधा समां

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी(कुल्लू)। आनी में आयोजित तीन दिवसीय सिराज उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक में कुल्लुवी स्टार लोक गायक रमेश ठाकुर ने गीतों से संध्या में खूब धमाल मचाया। इनके अलावा लोक गायिका रोशनी शर्मा और लोक गायक अमर राठौर समेत कई लोक कलाकारों ने समां बांधा। सिराज उत्सव की अंतिम संध्या के स्टार गायक रमेश ठाकुर ने हिंदी और पहाड़ी गीत प्रस्तुत किए। रमेश ठाकुर ने घरा भेजी दुधा बेचदी, तेरी मेरी दोस्ती सरला, एै सैं कोटकै, सैंज म्हारा होटला, ओ मेरी बांकी सजनी, घर पडू तेरा झुरिऐ पहाड़ी गीत प्रस्तुत किए। वहीं, हिंदी गीतों में तू माने या न माने दिलदारा और पर्दा है पर्दा गीतों से खूब रंग जमाया। इससे पूर्व लोक गायिका रोशनी शर्मा और अमर राठौर समेत वॉयस ऑफ आउटर सिराज प्रतियोगिता में चयनित कलाकारों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। संध्या में एंकर ललित शर्मा और रमेश ठाकुर ने शायरी से तालियां बटोरीं। धरोहर डांस ग्रुप के नर्तकों ने भी खूब रंग जमाया। मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के शिक्षाविद एवं समाज सेवी डॉ. मुकेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेला कमेटी की ओर से अध्यक्ष यूपेंद्रकांत मिश्रा ने उन्हें टोपी, मफलर और बैच पहनाकर सम्मानित किया। यूपेंद्रकांत मिश्रा ने सिराज उत्सव लवी मेला के आयोजन पर प्रकाश डालते हुए इसके सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भावी साल में मेले के स्तर को और अधिक बढ़ाया जाएगा। वहीं मेले के मुख्यातिथि डॉ. मुकेश शर्मा ने अपने संबोधन में लोगों को मेले की बधाई दी। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए अपनी संस्था की ओर से 75 हजार रुपये की राशि मेला कमेटी को भेंट की। इस मौके पर सेवानिवृत्त केंद्रीय मुख्य शिक्षक सुनंदन शर्मा, नरेश शर्मा, राजकुमार, यशवर्धन शर्मा, ज्योतिष आचार्य उमाशंकर दीक्षित, थाना प्रभारी पंछी लाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed