जठेंजवी मेले में लोक कलाकारों ने बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। गढ़ाह कुफर में देवता महाराज कालू नाग के आगमन के साथ दो दिवसीय जठेंजवी मेला शुरू हुआ। पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने खूब समां बांधा। हिमाचल के मशहूर गायक प्रदीप शर्मा ने सायरा बानो, कॉलेज के डेवने बौबिये, गुजरिए, मनकली, चेंखिए, रूमतिए, अंजुए, चूड़ी रै जांगले, आ जा रे, ओ नीलमा, पाणी भरना टी रकिए गीत प्रस्तुत किए, जिन पर लोग खूब थिरके। इसके अलावा काकू चौहान ने भी लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। सिरमौर के कलाकार रघुवीर सिंह, सोलन की गायिका श्रुति शर्मा ने हिंदी और पहाड़ी गीतों से समां बांधा। महिला मंडल ने भी प्रस्तुतियां देकर वाहवाही बटोरी। सोशल सर्विस कमेटी गढ़ाह कुफर के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष हितेंद्र कश्यप, सचिव इंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश वर्मा, युवक मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा और सभी युवाओं ने इस मेले को संपन्न करवाने में भूमिका निभाई। इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता सीता राम, प्रेम लाल, गोविंद और नरेंद्र शर्मा सहित महिला मंडल गढ़ाह कुफर की महिलाएं भी मौजूद रहीं। संवाद