फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   five youngster arrested with charas in aani

आनी में चरस के साथ पांच युवक गिरफ्तार

Sat, 11 Dec 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी पुलिस की नशे के खिलाफ मुहिम लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस उपमंडल आनी के अंतर्गत लूहरी पुलिस चौकी की टीम ने गश्त के दौरान एक कार में सवार सोलन जिले के 5 युवकों से 306 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लूहरी पुलिस की टीम शुक्रवार शाम को एनएच 305 पर लूहरी-आनी मार्ग पर कारशा में गश्त कर रही थी। नाके के दौरान आनी से लूहरी की ओर आ सफेद रंग की कार को तलाशी के लिए रोका गया। पूछताछ के दौरान युवक घबरा गए। इस दौरान कार के डैश बोर्ड से एक पोटली बरामद की गई। इसमें 306 ग्राम चरस बरामद की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20,29 के तहत युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान सोलन जिला के कंडाघाट तहसील निवासी योगेश आंजी, आशीष गांव कनौडी, अरुण गांव खडांजी, नवीन, गांव झाझा, रोहन गांव कुरगल के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नशे के खात्मे को लेकर पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। नशे के सौदागरों को कतई नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed